मीन King of pentacles
कार्यक्षेत्र
नए रोजगार से संबंधित मार्ग खुलते नजर आएंगे. बिजनेस में आपकी योजनाएं अच्छा परिणाम देंगी और इसमें आपको बिजनेस पार्टनर का भी सहयोग मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारियों से आपके रिश्ते सामान्य हो जाएंगे और इसके साथ ही सहयोगियों से भी तनातनी दूर होगी. विदेश से संबंधित नौकरी और व्यापार में उन्नति दिखाई देगी. आज के दिन आपको मेहनत के अनुसार फल मिलने के योग कम है लेकिन इससे निराश होने की जरूरत नहीं है. आपको मेहनत का परिणाम निकट भविष्य में ज़रूर मिलेगा. सरकारी नौकरी में मेहनत ज़्यादा करनी पड़ सकती है. आज काम का बोझ ज़्यादा रहेगा.
आर्थिक
आप अपने भौतिक सुखों को प्राप्त करने के लिए धन का व्यय कर सकते हैं. हालांकि जरूरत से ज्यादा खर्च करने पर आप मुश्किल में फंस सकते हैं. कारोबारियों के लिए यह समय ख़ासतौर से फायदेमंद रहेगा. कारोबार या व्यापार में विकास के साथ आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. यात्रा करते समय खर्चा कर सकते है. आज धार्मिक संस्थानों में दान दे सकते हैं.
पारिवारिक
परिवार में एकजुटता बढ़ेगी. घर में पहले से चल रहे वाद-विवाद दूर होंगे. एक दूसरे के प्रति स्नेह नजर आएगा और आपस में भरोसा भी बढ़ेगा. भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे. घर में छात्रों की पढ़ाई में उनका मार्गदर्शन ज़रूर करें. घर के किसी सदस्य को दूर यात्रा पर जाना पड़ सकता है. रिश्तेदारों के आगमन के कारण आज आपका काम करने में देर हो सकती है.
प्रेम संबंध
क्रोध आपके रिश्ते खराब कर सकता है. मन विचलित रहेगा. सूझबूझ से लव लाइफ में रोमांस वापस ला सकते हैं. दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे के लिए सम्मान बढ़ेगा. आज एक दूसरे को तोहफे दे सकते हैं.
स्वास्थ्य
अत्यधिक व्यस्तता आपके मानसिक सुकून को कम कर सकती है. आज ज़्यादा देर तक खड़े होने के कारण पैरों में सूजन की शिकायत हो सकती है. दोपहर के बाद सिरदर्द की तकलीफ रह सकती है. जिन बच्चों की आंखें कमज़ोर हैं, उन्हें हिदायत है की ज़्यादा देर के लिए टीवी या फ़ोन न देखें.
उपाय: आज पीपल में मीठा जल चढ़ां
शुभ रंग: ब्राउन
शुभ अंक : 7