scorecardresearch
 

करियर राशिफल 21 जनवरी 2021: सिंह राशि में उन्नति के योग, धनु राशि वालों के काम में होगी अड़चन

करियर राशिफल (Career Horoscope) 21 जनवरी 2021: सिंह राशि के लोगों को कार्य पूर्ण होने के साथ लाभ मिलेगा. व्यवसाय या कारोबार में उन्नति के योग हैं. जबकि धनु राशि वालों को इलेक्ट्रॉनिक आइटम के काम में छोटी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement
X
Career Horoscope today 21 January 2021: आज का करियर राशिफल
Career Horoscope today 21 January 2021: आज का करियर राशिफल

1- मेष राशि 
आज के दिन आपकी नेतृत्व क्षमता सराही जाएगी. आगे बढ़ने और अपनी कार्यकुशलता दिखाने के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा. 

2- वृष राशि
आज का दिन अधूरे कार्य करने के लिए बेहद ख़ास रहेगा. लिस्ट के मुताबिक काफी हद तक आप काम को पूरा कर पाएंगे. मानसिक संतुष्टि रहेगी. 

3- मिथुन राशि 
परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. कार्य क्षेत्र में किसी महिला के समर्थन से आगे बढ़ सकते हैं. नई क्रियाशीलता द्वारा भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.

देखें: आजतक LIVE TV 
 

4- कर्क राशि 
कार्य के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा. हालांकि, छोटी अड़चनें आज के दिन आपको परेशान कर सकती हैं. किसी महिला द्वारा कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. 

5- सिंह राशि 
आर्थिक लाभ के दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद ख़ास रहेगा. कार्य पूर्ण होने के साथ लाभ मिलेगा. व्यवसाय या कारोबार में उन्नति के योग हैं.

6- कन्या राशि 
आज के दिन आपके विचारों में स्पष्टता रहेगी. खराब संबंध को सुधारने के लिए आप प्रयासरत हैं, लेकिन कोई और आहत न हो इसका ध्यान रखें. 

Advertisement

7- तुला राशि 
आज का दिन आपके लिए सफल रहेगा. आप घर की ज़िम्मेदारी तो निभा पाएंगे. साथ ही अपने ऑफ़िस के काम भी समय पर पूरे कर पाएंगे. 

8- वृश्चिक राशि 
कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है. हो सकता है आपको नई ज़िम्मेदारियों का सामना करना पड़ेगा. निर्णय लेने के दृष्टिकोण से आज का दिन ख़ास है. 

9- धनु राशि
इलेक्ट्रॉनिक आइटम के काम में आपको छोटी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है. लिखने के कार्य में झिझक महसूस करेंगे लेकिन सफलता मिलेगी.

10- मकर राशि 
आपके काम की प्रशंसा होने के साथ जीवनशैली भी आज के दिन प्रतिभाशाली रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को सराहा जाएगा. मन में प्रसन्नता रहेगी.

11- कुम्भ राशि
कार्य से जुड़े निर्णय लेने के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. आपके लिए धन लाभ की संभावना है. जीवन में आगे बढ़ने के लिए वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा.

12- मीन राशि 
एक लीडर के रूप में कार्यक्षेत्र में अपनी अहमियत बताने का समय है. आपकी प्रतिभा को सराहा जाएगा. कार्य पूर्ण होने के साथ मानसिक तनाव कम होगा.


 

Advertisement
Advertisement