scorecardresearch
 

Makar Tarot Rashifal 16 March 2026: आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, आमदनी के बारे में किसी को न बताएं

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 16 March 2026: धार्मिक भावनाओं के चलते परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं. मानसिक दबाव से बचने के लिए ध्यान को भटकने का प्रयास करें. इसके लिए कुछ रोचक कार्य करें या पुस्तकें पढ़ सकते है.

Advertisement
X
capricorn horoscope
capricorn horoscope

मकर (Capricorn):-
Cards:- Five of pentacles 

मन में जल्द ही धनवान बनने की तीव्र इच्छा हो सकती है. इस इच्छा को पूरा करने के लिए अनैतिक साधनों का प्रयोग ना करें. पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिंदगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है. किसी बाहरी व्यक्ति को किसी भी बात की जानकारी ना दें. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें. प्रिय के साथ किसी तीसरे व्यक्ति की उपस्थिति को लेकर बहस हो सकती है. इस समय बात बढ़ाने की जगह संयम बनाए रखें. संभव है, कि सामने वाले को लेकर आपकी सोच गलत हो.

धार्मिक भावनाओं के चलते परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं. मानसिक दबाव से बचने के लिए ध्यान को भटकने का प्रयास करें. इसके लिए कुछ रोचक कार्य करें या पुस्तकें पढ़ सकते है. दोस्तों का चयन करते समय सावधानी रखें. ऐसे लोग जो जरूरत से ज्यादा अच्छा बनने का प्रयास कर रहे हो. उनसे रिश्ते सीमित रखें. अपने निर्णय स्वयं लें. लोगों की बातों में आकर किसी पर बिना सोचे समझे कोई आप ना लगे. 

स्वास्थ्य: थोड़ा शारीरिक व्यायाम करें. इससे स्वास्थ्य बेहतर होगा. साथ ही विचारों में सकारात्मक भी आएगी. 

आर्थिक स्थिति: आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें. आमदनी की जानकारी सभी के साथ साझा ना करें. 

रिश्ते: वैवाहिक जीवन की शुरुआत धैर्य और संयम के साथ करें. जरा जरा सी बातों पर सामने वाले से बहस ना करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement