scorecardresearch
 

Makar Tarot Rashifal 16 April 2026: दूसरों के काम का मजाक न उड़ाएं, सामने वाले की स्थिति को समझें

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 16 April 2026: पारिवारिक मामलों को दूसरों के साथ साझा न करें. इससे सामने वाला आपकी भावनाओं का मजाक उड़ा सकते है. किसी के कार्यों का मजाक न उड़ाएं. सामने वाले की स्थिति को समझे. बिना मांगें किसी की मदद न करें.

Advertisement
X
capricorn horoscope
capricorn horoscope

मकर (Capricorn):-
Cards:-Eight of pentacles 

पारिवारिक व्यवसाय में रुचि लेंगे. व्यवसाय को वर्तमान परिप्रेक्ष्य के आधार पर बदलने की बात परिजनों के साथ कर सकते है. खाली समय का आनंद उठाने के लिए रुचि के कार्यों पर ध्यान दे सकते है. अपनी रुचि को व्यवसाय में बदलने की सोच मित्र के साथ साझा कर सकते हैं. कोई ऐसी घटना जो काफी दुःख दे रही है. उससे दूर रहें. अपनी बातों में मौलिकता लाएं. जरूरी कामों को समय न देना और फिजूल की कामों पर समय बर्बाद करना कार्यों में बाधा डाल सकता है. अगर कोई व्यक्ति कुछ सलाह दे रहा है तो उसे अनसुना न करें.

लोगों की बातों को अनसुना करने की आदत में बदलाव लाना चाहिए. घर के किसी सदस्य का व्यवहार चिंता में डाल सकता है. सामने वाले की बुरी संगत तनाव का कारण बन सकती है. नई नौकरी की तलाश करेंगे. नौकरी में पदोन्नति के साथ अच्छी वेतन वृद्धि भी हो सकती है. पारिवारिक मामलों को दूसरों के साथ साझा न करें. इससे सामने वाला आपकी भावनाओं का मजाक उड़ा सकते है. किसी के कार्यों का मजाक न उड़ाएं. सामने वाले की स्थिति को समझे. बिना मांगें किसी की मदद न करें. 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को बेहतर रखने की पूरी कोशिश कर रहे है. दिनचर्या को नियमित कर सकते है. 

आर्थिक स्थिति: धन निवेश के लिए शेयर बाजार की योजनाओं पर विचार कर सकते है. किसी आर्थिक सलाहकार की मदद लेंगे. 

रिश्ते:विवाह बंधन में बंधने को लेकर आनाकानी कर सकते है. परिवार को दवाब बढ़ सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement