मकर- समय उत्तरोत्तर सुधार पर बना रहेगा. शाम से अनुकूलन तेज होगा. कामकाजी प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. मेहनत पर भरोसा बनाए रखेंगे. सेवाक्षेत्र एवं नौकरी से जुड़े जन अच्छा प्रदर्शन करेंगे. वरिष्ठों और अनुभवियों से सलाह रखेंगे. लोभ प्रलोभन से बचेंगे. बजट से चलेंगे. लापरवाही पर अंकुश बढ़ाएं. उधार का लेनदेन न करें. नियम अनुशासन रखें. भेंटवार्ता में नियंत्रण से काम लें. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहेंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. समयबद्धता बनाए रखेंगे. मेहनत लगन से आगे बढ़ेंगे.
धनलाभ- निर्णय क्षमता मजबूत होगी. परस्पर सहयोग बढ़ाएंगे. साझेदारी में बेहतर प्रदर्शन होगा. सामूहिक कार्यों से जुड़ेगे. मेहनत लगन से कार्य साधेंगे. नौकरी में सफलता बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में नियम रखेंगे. परिश्रम पर जोर रहेगा. तथ्यों पर जोर रखेंगे. सजगता सतर्कता से काम लेंगे. कारोबारी प्रयास बढ़ाएंगे. पेशेवर मामलों में गति आएगी. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं. आर्थिक मामलों में स्पष्ट रहें.
प्रेम मैत्री- प्रेम स्नेह की वार्ता में सतर्कता बनाए रहेंगे. समकक्ष सहयोग करेंगे. रिश्ते संवार पाएंगे. मन के मामले संतुलित रखेंगे. विनम्रता से काम लेंगे. व्यक्तिगत संबंध संवरेंगे. प्रेम प्रसंगों में पहल से बचेंगे. अपनों का सम्मान रखेंगे. धैर्य दिखाएंगे. अन्य भावनाओं का सम्मान करेंगे. वचन निभाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- समन्वय बढ़ाएंगे. मितभाषी रहेंगे. लापरवाही न दिखाएं. स्वास्थ्य संकेतों के प्रति संवेदनशील रहें. अतिउत्साह में न आएं. उत्साह मनोबल बना रहेगा.
शुभ अंक : 2, 4 और 8
शुभ रंग : रस्ट कलर
आज का उपाय : आदिशक्ति देवी मां सिद्धिदात्री की पूजा वंदना साधना करें. यज्ञ अनुष्ठान में शामिल हों. श्रमशील बने रहें.