कर्क
टू आफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए औरों के साथ भेंट चर्चाएं बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में सहयोगी है. एक दूसरे की जरूरतों और हितों के समर्थन में खड़े नजर आएंगे. वाणी व्यवहार प्रभावी बनाए रखेंगे. वातारवण अनुकूल बना रहेगा. महत्वपूर्ण सूचनाओं में सहज रहेंगे. सक्रियता बनाए रखेंगे. करीबियों के सहयोग समर्थन मिलेगा. आत्मविश्वास ऊंचा बनाए रहेंगे.
जिम्मेदारों का साथ रहेगा. सहज शुभता का संचार बढ़ा रहेगा. अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी. व्यक्तित्व संवार पाएगा. व्यर्थ चर्चा व बहस में नहीं पड़ेंगे. समय प्रबंधन व वाणिज्यिक संबंधों पर ध्यान देंगे. तैयारी के साथ घर से निकलेंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. इच्छित परिणाम बनेंगे. सुखद संदेश मिलेंगे. मेलजोल का भाव रहेगा.
स्वास्थ्य: दैनिक गतिविधि सामान्य रहेगी. यात्राएं बनाए रखेंगे. आलस्य से बचें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
आर्थिक स्थिति: तैयारी का लाभ होगा. वाणिज्यिक मामलों पर ध्यान देंगे. कामकाज में नवीनता अपनाएंगे.
रिश्ते: उत्सव से जुड़ेंगे. अपनों से किए वादों को पूरा करेंगे. घर परिवार में उम्दा प्रदर्शन बनाए रखेंगे.