scorecardresearch
 

Kark Tarot Rashifal 23 February 2026: संयम से काम लेंगे,किसी को ठेस न पहुंचाएं

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 23 February 2026: कार्यों को पूरा करने में प्राथमिकता का ध्यान रखें. धैर्य और संयम के साथ कार्य करना चाहिए.कोशिश करें, कि किसी को बातों से ठेस न पहुंचाएं.

Advertisement
X
cancer horoscope
cancer horoscope

कर्क (Cancer):-
Card:- Seven of Swords

कुछ लोगों की आदत दूसरों की कमियां ढूंढने और टीका टिप्पणी करने की होती है.ऐसे लोगों से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है.हो सकता हैं,किसी अच्छे अवसर को कोई चालाकी से छीनने का प्रयास करें.यदि किसी व्यक्ति का व्यवहार  जरूरत से ज्यादा मीठा है.तो थोड़ा सजग रहना चाहिए.कार्य या व्यक्तिगत जीवन से संबंधित किसी भी बात को सामने वाले के साथ सोच समझकर साझा करें.किसी पर भी अतिविश्वास ना करें.अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें. कार्य क्षेत्र में कुछ लोग बढ़ते हुए मान सम्मान से ईर्ष्या कर सकते हैं.

इस ईर्ष्या के चलते कोई नुकसान पहुंचने की चेष्टा कर सकता है.लोगों के साथ व्यवहार अच्छा रखें.जल्दबाजी में कार्यों  को पूरा न करें.कार्यों को पूरा करने में प्राथमिकता का ध्यान रखें. धैर्य और संयम के साथ कार्य करना चाहिए.कोशिश करें, कि किसी को बातों से ठेस न पहुंचाएं.

स्वास्थ्य : किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से काफी समय से परेशान हो सकते है.  चिकित्सक से परामर्श ले सकते है.

आर्थिक स्थिति: किसी को उधार दिलवाना मुश्किल में डाल सकता है.समय पर सामने वाला का पैसा न लौटना झूठा बना सकता है.

रिश्ते : परिवार में किसी के विश्वासघात ने अन्य लोगों के प्रति अविश्वास की भावना पैदा कर दी है.जिसके चलते काफी तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement