scorecardresearch
 

Kark Tarot Rashifal 19 February 2026: धनराशि को सही जगह निवेश करने की योजना पर कार्य करेंगे, लाभ होगा

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 19 February 2026: पूर्व की कुछ बुरी परिस्थितियों की कड़वी यादें परेशान कर सकती है. उन यादों से दूर जाना अभी संभव नहीं हो पा रहा है. इस समय पूरा ध्यान कार्य पर केंद्रित कर विचारों को नियंत्रित कर सकते है.

Advertisement
X
cancer horoscope
cancer horoscope

कर्क (Cancer):-
Cards:-Eight of cups

इस समय किसी रिश्ते का ऐसा निर्णायक मोड़ आ सकता हैं. जिससे हमेशा से बचते आये है. कुछ ऐसी परिस्थितियों उत्पन्न हो सकती हैं. व्यावसायिक साझेदारी में कुछ बदलाव आ सकते है. सामने वाले की निष्ठा कार्य के प्रति कम होती नज़र आ सकती है. इस स्थिति में सामने वाले के साथ नम्रता पूर्ण अलगाव बेहतर रहेगा. एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने की जगह शांति से रिश्ते को समाप्त कर लेना एक समझदारी पूर्ण निर्णय हो सकता है.

पूर्व की कुछ बुरी परिस्थितियों की कड़वी यादें परेशान कर सकती है. उन यादों से दूर जाना अभी संभव नहीं हो पा रहा है. इस समय पूरा ध्यान कार्य पर केंद्रित कर विचारों को नियंत्रित कर सकते है. इससे कार्य की सफलता के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ सकता हैं. परिवार के साथ किसी ऐसे आध्यात्मिक आश्रम में जाने की योजना बना रहे हैं. जहां कुछ समय शांतिपूर्ण ढंग से व्यतीत कर सकेंगे. 

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव नियमित दिनचर्या,खान-पान और नींद के तरीके में परिवर्तन ला सकता है. किसी भी कार्य को लेकर जरूर से ज्यादा मानसिक तनाव न करें. 

आर्थिक स्थिति: अचानक से कहीं से लॉटरी या पुरस्कार स्वरूप एक बड़ी धनराशि मिल सकती है. इस धनराशि को सही जगह निवेश करने की योजना पर कार्य करेंगे. 

रिश्ते: पति-पत्नी में बढ़ती हुई अनबन का फायदा कोई तीसरा व्यक्ति ले सकता हैं. उसकी मंशा खराब हो सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement