scorecardresearch
 

Kark Tarot Rashifal 14 March 2026: आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा, व्यर्थ में खर्च न करें

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 14 March 2026: मन में संशय  बन सकता है.ऐसी स्थिति में कार्य को रोक कर संशय का समाधान निकालने का प्रयास करें.लगातार बैठकर कार्य करना वजन बढ़ा सकता है.

Advertisement
X
cancer horoscope
cancer horoscope

कर्क (Cancer):-
Cards:- Ace of wands

बिना वजह के तनाव न लें.कार्य क्षेत्र में किसी पुराने कार्य की तारीफ हो सकती है.कारोबारी लोग,अनुभवी लोगों से कारोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं.सेमिनार या प्रदर्शनी आदि में जाने का मौका प्राप्त हो सकता है.किसी से बदला लेने की कोशिश कर सकते हैं.नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.इस समय आपकी ऊर्जा चरम पर होगी.

इस ऊर्जा का उपयोग नौकरी या व्यवसाय में अच्छे अवसर प्राप्त करने के लिए करेंग.किसी भी स्थिति में कदम पीछे ना हटाए.आपकी मेहनत की जीत अवश्य होगी.पूरी एकाग्रता से कार्य करें.संभव है, कि विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो जाए.इस समय सेहत का खास ख्याल रखें. स्वस्थ शरीर कार्यों को पूरा करने में ज्यादा सक्षम होता है.जो रिश्ते आपके लिए महत्वपूर्ण है. उनके लिए समय निकालो इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.यदि इस समय किसी खास व्यक्ति के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं.तो सामने वाले से मुलाकात कर सकते हैं.जीवन में बदलाव लाकर स्थितियों को नए सिरे से देखना बेहतर रहेगा. किसी काम को लेकर मन में संशय  बन सकता है.ऐसी स्थिति में कार्य को रोक कर संशय का समाधान निकालने का प्रयास करें.

स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा खाने से बच्चे और अपने वजन पर नजर रखें.लगातार बैठकर कार्य करना वजन बढ़ा सकता है.

Advertisement

आर्थिक स्थिति: आर्थिक पक्ष अच्छा रह सकता है.लेकिन इसके साथ ध्यान रखें.कि पैसों को व्यर्थ में खर्च न करें.

रिश्ते: घर से संबंधित खरीदारी को लेकर जीवनसाथी से तकरार हो सकती है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement