Cancer/Kark rashi, Aaj Ka Rashifal- व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ेगा. परिजनों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे. अध्ययन अध्यापन में रुचि बढ़़ाएंगे. प्रबंधन बेहतर बना रहेगा. पैतृक पक्ष सहयोगी होगा. संसाधनों में वृद्धि होगी. घर से करीबी बढे़गी. सहज बने रहें. बड़ों की सुनें. भवन वाहन की प्राप्ति संभव है. भावावेश में नहीं आएं. करियर व्यापार में सफल होंगे. सहजता से आगे बढ़ते रहें. भावनात्मक मामलों में पहल से बचें. अनुकूलता का प्रतिशत सामान्य रहेगा. जिम्मेदारों का सानिध्य रखेंगे. मितभाषी बने रहें.
धनलाभ- आर्थिक वाणि्िज्यक प्रयासों में भावनात्मकता न दिखाएं. स्वयं पर अंकुश रखें. लाभ संवारेंगे. कामकाज अच्छा रहेगा. बड़प्पन की सोच रखें. चतुराई से काम लेंगे. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे. जिद छोड़ेंगे. कर्मठता बनाए रहेंगे. साहस बढ़ेगा. जिम्मेदारों और वरिष्ठों की सुनेंगे. नियम कानून बनाए रखेंगे. अनुभव का लाभ उठाएंगे. प्रतिभा प्रदर्शन में सुधार होगा. धैर्य न खोएं.
प्रेम मैत्री- जरूरी बातें कहने में जल्दबाजी न दिखाएं. रिश्तों में विश्वास बनाए रखेंगे. मित्रों से भेंट होगी. प्रेम स्नेह के मामले बल पाएंगे. संपर्क संवाद बढ़ेगा. सामंजस्य बनाए रखेंगे. भेंटवार्ता में पहल से बचें. प्रियजनों की इच्छा का सम्मान करें. धैर्य और बड़प्पन बनाए रखें. सगे संबंधियों को समय दें.
स्वास्थ्य मनोबल- बहस विवाद की स्थिति से बचें. व्यक्तिगत उपलब्धियां संवरेगी. स्वयं पर फोकस रहेगा. स्वास्थ्य जांच नियमित बनाए रखेंगे. मितभाषी रहेंगे. मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा.
शुभ अंक : 2 और 3
शुभ रंग : लाल मूंगा
आज का उपाय : सौरमंडल की अधिष्ठात्री देवी मां कुष्मांडा की पूजा वंदना करें. लाल पीले फल एवं वस्तुओं का दान करें. पूरुषसूक्त और श्रीसूक्त का पाठ श्रवण करें. अहंकार से बचें.