scorecardresearch
 

Mesh Tarot Rashifal 26 February 2026: मेष राशि वाले व्यर्थ की बातों से रहें सावधान, परिवार से मिल सकती है आर्थिक मदद

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 26 February 2026: किसी बुजुर्ग की सलाह से इन मामलों को सुलझाने का प्रयास करें. पैसों का लेनदेन बिना किसी लिखा पढ़ी के करना मुश्किल में डाल सकता है. पैसों का लेनदेन कई बार रिश्तों को बिगाड़ सकता है.

Advertisement
X
aries horoscope
aries horoscope

मेष (Aries):-
Cards:- Queen of swords

किसी महिला मित्र की सलाह नई नौकरी ढूंढने की कोशिश में मदद करेगी. वर्तमान नौकरी से संतुष्ट न होने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. प्रिय के साथ सम्बन्धों पर पुनः विचार करेंगे. सामने वाला रिश्ते में पारदर्शिता नहीं रखना चाहता है. बार बार उसकी जरूरी बातों को छुपाने की आदत शक को बढ़ा सकती हैं. इस समय सामने वाले के व्यवहार पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देंगे. नए व्यवसाय को शुरू करने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है. इस समय पिता से भी आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है. पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों को हस्तक्षेप न करने दें. किसी बुजुर्ग की सलाह से इन मामलों को सुलझाने का प्रयास करें. पैसों का लेनदेन बिना किसी लिखा पढ़ी के करना मुश्किल में डाल सकता है. पैसों का लेनदेन कई बार रिश्तों को बिगाड़ सकता है. संतान के साथ किसी नई जगह पर भ्रमण कर सकते है. व्यर्थ लोगों से बहस न करें. कार्यों को समय पर पूरा न करें. पुराने कार्यों को अटका कर न रखें. इससे लोगों पर आपके प्रति गलत प्रभाव पड़ सकता है. दूसरों को प्रभावित करने के लिए गलत साधनों का उपयोग न करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: चलते समय अचानक से पैर मुड़ सकता है. इस बात को लेकर लापरवाही न करें. 

आर्थिक स्थिति: बहन के नए मकान को खरीदने में आर्थिक मदद कर सकते है. 

रिश्ते: किसी पुराने मित्र से मिलकर बचपन की यादें ताजा करेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement