मेष (Aries):-
Cards:- Ten of cups
प्रिय के साथ विवाह के लिए परिजनों की सहमति उत्साहित कर सकती है. जल्द ही दोनों के परिजन विवाह की तैयारियां शुरू कर सकती है. जीवनसाथी के परिवार का सहयोग एक नए व्यवसाय की शुरुआत में प्राप्त हो सकता है. इस व्यवसाय को शुरू करने की इच्छा जीवनसाथी के मन में लंबे समय से थी. नए घर की खरीदी के लिए परिजनों से बात करेंगे. किसी संपत्ति की खरीद फ़रोख्त में कुछ संदेह हो सकता है. इस समय थोड़ा रुक कर विचार करें. कार्य क्षेत्र में अधिकारी के साथ बढ़ती निकटता दूसरे सहयोगियों की ईर्ष्या की कारण बन सकती है. संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. परिवार में विवाह को लेकर दबाव बढ़ सकता है. किसी धनाढ्य परिवार से आये अच्छे प्रस्ताव पर सबकी सहमति बन सकती है. मित्रों के साथ घूमने जा सकते है. विदेश में बसने की इच्छा पूरी हो सकती है. संभव हैं, कि किसी विदेश में रहने वाले व्यक्ति से विवाह हो जायें.
स्वास्थ्य: पेट में बढ़ती तकलीफ खानपान की वजह से हो सकती है. बाहर के खानपान से परहेज करें.
आर्थिक स्थिति: किसी को दिया उधार सही समय पर वापस मिल सकता है. पूर्व के उधारी वाले अनुभव अच्छे न होने की वजह से थोड़ा आश्चर्य हो सकता है.
रिश्ते: पति पत्नी के बीच की अनबन दोनों के रिश्ते को और मजबूत कर सकती है.