scorecardresearch
 

Mesh Tarot Rashifal 19 February 2026: कोई विवाद या लड़ाई न करें, चुप रहें और सामने वाले को समझें

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 19 February 2026: जीवनसाथी के व्यावसायिक जीवन में चल रही परेशानियों से अब रिश्ते में तनाव हो सकता है. इस समय सामने वाले से कोई विवाद या लड़ाई न करें. चुप रहें और सामने वाले को समझें. राजनीति में प्रवेश की इच्छा पूरी हो सकती है.

Advertisement
X
aries horoscope
aries horoscope

मेष (Aries):-
Cards:- Five of wands

अतीत में घटी कोई ऐसी घटना जिससे काफी सीख मिली होगी. वो यादें किसी व्यक्ति को देखकर ताज़ा हो सकती है. सामने वाले को देखकर मन बेचैन हो सकता है. इस समय सामने वाले की बातों का कोई जवाब न देना ही बेहतर रहेगा. जब तक कोई उपयुक्त जवाब आपके पास न हो. तब तक फिजूल की बातें करने की जगह चुप रहें. कार्य क्षेत्र में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की योजना पर टीका टिप्पणी कर सकते है. सामने वाले को नाराज न करें. इससे नुकसान हो सकता है.

साथ ही कार्य क्षेत्र में कुछ लोग विरोधी बन सकते है. समय प्रतिकूल है. कानूनी और आर्थिक मामलों में सोच समझकर कोई निर्णय लें. जीवनसाथी के व्यावसायिक जीवन में चल रही परेशानियों से अब रिश्ते में तनाव हो सकता है. इस समय सामने वाले से कोई विवाद या लड़ाई न करें. चुप रहें और सामने वाले को समझें. राजनीति में प्रवेश की इच्छा पूरी हो सकती है. 

स्वास्थ्य: बुरे व्यसनों से दूर रहें. इनके कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है. 

आर्थिक स्थिति:किसी भी तरह के धन निवेश को इस समय न करें. यदि कोई कार्य जरूरी है. तो थोड़े समय के लिए रोक दें. 

रिश्ते: जीवनसाथी की तबीयत अचानक से खराब हो सकती है. सामने वाले का ध्यान रखें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement