scorecardresearch
 

Mesh Tarot Rashifal 14 March 2026: नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, खराश बढ़ सकती है

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 14 March 2026: कुछ नई तकनीकें इस व्यवसाय को आगे ले जाने के लिए प्रयोग करने पर सभी की सहमति हो सकती है.परिवार की शांति के लिए पूजा पाठ का आयोजन कर सकते है.

Advertisement
X
aries horoscope
aries horoscope

1.मेष (Aries):-
Cards:- King of cups 

प्रेम सम्बन्धों में किसी दूसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें.  लोगों की बातों से आहत न हो.कुछ लोग कार्य क्षेत्र में परेशानी उत्पन्न कर सकते है.आसपास के वातावरण से सावधान रहें.बार बार किसी कार्य या स्थिति का दोहराव तनाव बढ़ा देगा.किसी पर अंधविश्वास न करें.पुराने कार्यों को लेकर चिंतित हो सकते है.इस समय कार्यों को पूरा करना प्राथमिकता पर लें.रुके हुए कार्यों को लेकर कोई निर्णय ले सकते है.किसी दुविधा की स्थिति होने पर सहयोगी के साथ बात कर सकते है.

सामने वाले के अनुभव सही रास्ता दिखा सकते है.जीवनसाथी की उच्च शिक्षा की इच्छा को पूरा कर सकते है.इसके लिए परिवार से बातचीत कर सकते है.किसी नए व्यवसाय की शुरुआत अपने कुछ करीबी मित्रों के साथ करने की योजना बना सकते है.कुछ नई तकनीकें इस व्यवसाय को आगे ले जाने के लिए प्रयोग करने पर सभी की सहमति हो सकती है.परिवार की शांति के लिए पूजा पाठ का आयोजन कर सकते है.

स्वास्थ्य: गले में बार बार हो रही खराश बढ़ने लगी है.जिसके चलते काफी दर्द हो सकता है.

आर्थिक स्थिति: कुछ आर्थिक मामलों में पैसों का लेनदेन आगे बड़ी परेशानी में डाल सकता है.सोच समझकर पैसों का निवेश करें.

रिश्ते: किसी मित्र के वैवाहिक जीवन में बढ़ते तनाव को कम करने का प्रयास कर सकते है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement