scorecardresearch
 

आज 26 मई 2026 मेष राशिफल: अफवाहों को बढ़ावा देने से बचें, अपनों का ख्याल रखें

Aaj ka Mesh Rashifal 26 May 2026, Aries Horoscope Today: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. विविध मामले लंबित बने रह सकते हैं. अतिउत्साह व दिखावे से बचें. समता सामंजस्य से आगे बढें. जोखिम के कार्य न करें.

Advertisement
X
aries horoscope
aries horoscope

कामकाजी लोगों में परस्पर जुड़ाव और विश्वास बढ़ा रहेगा. भेंट व चर्चा में सजगता बनाए रहेंगे. सहकर्मियों का समर्थन रहेगा. लोन संबंधी कार्यों में रुचि बढ़ेगी. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. विविध मामले लंबित बने रह सकते हैं. अतिउत्साह व दिखावे से बचें. समता सामंजस्य से आगे बढें. जोखिम के कार्य न करें. समय प्रबंधन पर ध्यान देंगे. परिश्रम से स्थिति मजबूत बनाए रखेंगे. कामकाजी मामलों में समन्वय रखेंगे. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएंगे.

नौकरी व्यवसाय- सेवाक्षेत्र पर बल बनाए रहें. समकक्षों का साथ रहेगा. लेनदेन में उतावली से बचें. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं. कार्यगति साधारण रहेगी. साथीजन बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे.

धन संपत्ति- आर्थिक लापरवाही से नुकसान उठाना पड़ सकता है. धोखे की आशंका है. उधार से बचें. निवेश पर नियंत्रण रखें. सुरक्षा नियमों की अवहेलना न करें. व्यवस्था पर जोर दें.

प्रेम मैत्री- औरों को सुनने समझने की कोशिश बढ़ाएं. अपनों की खुशी के लिए प्रयासरत रहें. उचित अवसर का इंतजार बनाए रखें. अफवाहों को बढ़ावा देने से बचें. रिश्तों में धैर्य रखें. व्यर्थ बातों में नहीं आएं. अनजानों से दूरी रखेंगे. करीबियों से भेंट मुलाकात होगी.

स्वास्थ्य मनोबल- निरंतरता बनाए रखें. अपनों का ख्याल रखें. स्पष्टता बढ़ाएं. आत्मनियंत्रण रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. संकेतों में सजग रहें.

आज का उपाय: पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. बहकावे से बचें.

Advertisement

शुभ अंक : 5, 8 और 9

शुभ रंग : लाल

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement