scorecardresearch
 

Kumbh Tarot Rashifal 26 February 2026: कुंभ राशि वाले अफवाहों से रहें सावधान, किसी बड़े आयोजन में हो सकते हैं शामिल

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 26 February 2026: कुछ लोगों की चेहरे से असलियत का नकाब हट सकता है. कभी-कभी सच का सामना  विश्वास को तोड़ सकता है.  ऐसी स्थिति में खुद को कमजोर ना पड़ने दें. 

Advertisement
X
aquarius horoscope
aquarius horoscope

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Five of swords 

इस समय किसी संपत्ति के महत्वपूर्ण कागजात सामने वाला दे नहीं पा सकता है. जिसके चलते किसी निर्णय पर पहुंच पाना मुश्किल लग सकता है. इस स्थिति में अभी इस सौदे को रोका जा सकता है. अपने कार्यों को पूरा करते समय पक्षपात न करें. इस बात का लालच न करें. कि हर बात का श्रेय खुद के नाम हो. गलत बात का समर्थन न करें. झूठ का साथ देना बड़ी मुसीबत में फंसा सकता ह.  कुछ ऐसे कामों की शुरुआत कर सकते हैं. जो रुचि के अनुकूल हो सकते है. इस समय कार्यशैली में बदलाव करके कुछ नवीनता लाने का प्रयास कर सकते हैं.  दूसरों को नुकसान पहुंचा कर अपने कार्यों को पूरा ना करें. इससे मानसिक शांति प्राप्त नहीं होगी. जीवनसाथी के साथ बढ़ता वैचारिक मतभेद रिश्ते में दरार डाल सकता है.  कुछ समय सामने वाले से दूरी बना सकते है. जिससे एक दूसरे के महत्व को समझ सकेंगे.  ऐसे लोगों से सावधान रहें. आपके खिलाफ अफवाहें गलत बातें फैला सकते हैं. कुछ लोगों की चेहरे से असलियत का नकाब हट सकता है. कभी-कभी सच का सामना  विश्वास को तोड़ सकता है.  ऐसी स्थिति में खुद को कमजोर ना पड़ने दे. 

Advertisement

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव को कम करने का प्रयास करें.  कार्य के साथ आराम आवश्यक है. 

आर्थिक स्थिति: निजी संपत्ति को व्यवसायिक संपत्ति में बदलने पर विचार कर सकते हैं. कर्ज की अधिकता हो सकती है. 

रिश्ते: परिजनों के साथ किसी बड़े आयोजन में शामिल हो सकते हैं. यह समय परिजनों के साथ व्यतीत करने का है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement