scorecardresearch
 

Kumbh Tarot Rashifal 23 February 2026: मान सम्मान का ख्याल रखें, जुकाम बना रहेगा

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 23 February 2026: ज्यादा मीठे स्वभाव वाले लोगों की मित्रता के चलते बाद में पछताना पड़ सकता है.लोगों की भावनाओं का मजाक न उड़ाएं.सामने वाले के मान सम्मान का ख्याल रखें.

Advertisement
X
aquarius horoscope
aquarius horoscope

कुंभ (Aquarius):- 
Cards:- The Star

जीवन में जल्द हीकोई बड़ा परिवर्तन सामने आता नजर आ सकता है..इस परिवर्तन से पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में काफी बदलाव आ सकते है.शुरू में कुछ बदलाव के बाद सब कुछ पहले से बेहतर होता नजर आने लगेगा. किसी का पूर्व में किये गए बड़े छल का प्रतिफल उसको मिल सकता है.संभव हैं, कि सामने वाला अपनी गलती की क्षमा आपसे मांगें.

उसकी लच्छेदार बातों में आकर अपने जीवन में पुनः कड़वाहट न लाएं. गलती पर माफ करके उससे रिश्ते खत्म कर सकते है.इस समय कुछ बड़े अवसर कार्य क्षेत्र में आ सकते हैं.सभी सहयोगी इन अवसरों को लेकर लालायित हो सकते हैं. सही समय पर सही अवसर का चयन करें. इस समय ज्यादा दयालुता  हानि पहुंचा सकती हैं.लोगों की नीयत और स्वभाव देखकर व्यवहार करें.ज्यादा मीठे स्वभाव वाले लोगों की मित्रता के चलते बाद में पछताना पड़ सकता है.लोगों की भावनाओं का मजाक न उड़ाएं.सामने वाले के मान सम्मान का ख्याल रखें.

स्वास्थ्य: बदलते मौसम में सर्दी जुकाम बना हुआ है.बुखार भी आ सकता हैं.इस समय बदलते मौसम से बचाव करें.

आर्थिक स्थिति: कोई बड़ा निवेश अब परिपक्व हो चुका हैं.जल्द ही अच्छी धनराशि की प्राप्त खुश कर सकती हैं.

रिश्ते:किसी बड़ी बात के चलते प्रिय से मुलाकात बंद कर सकते है.जिससे वो काफी तनावग्रस्त हो सकता हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement