कुंभ
the high priestess
आज का दिन आप के लिए आंतरिक भावनाओं और सामाजिक व्यवहार में संतुलन बनाए रखकर आगे बढ़ने का संकेतक है. किसी मामलों में अपना मत रखने से पहले सभी पहलुओं पर उचित विचार कर लें. सबसे मिलकर चलने का नजरिया रखे. सकारात्मकता और सूझबूझ से आगे बढ़ें. व्यक्तित्व पर ध्यान दें. औरों की कमियों को तुरत उजागर करने से बचें.
शुभचितकों के साथ वक्त बिताने पर जोर दें. स्पष्टवादी लोगों का साथ बनाए रखें. लोगों की व्यर्थ बातों से अप्रभावित रहेंगे. विभिन्न मतों के दबाव में भ्रम में पड़ने से बचें. कारोबारी साथियों का समर्थन रहेगा. विभिन्न मोर्चों पर सहजता दिखाएंगे. विवेक विनम्रता से काम निकालेंगे. असमंजस और अनिर्णय की स्थिति से बचें. ध्यान एवं एकाग्रता बढ़ाएं.
स्वास्थ्य: सेहत संबंधी मामलों में सहजता दिखाएं. चिकित्सकीय विषयों में दूसरी सलाह भी लें. संकेतों को अनदेखा न करें.
आर्थिक स्थिति: फाइनेंसको बेहतर बनाए रखेंगे. प्रबंध बेहतर रहेगा. जिम्मेदारी को हरसंभव पूरा करें.
रिश्ते: घर के लोगों से मेलजोल बनाए रहें. संबंधों का सम्मान करें. चर्चा में सरलता बनाए रहें.
--------