scorecardresearch
 

Kumbh Tarot Rashifal 16 April 2026: व्यर्थ में किसी विवाद का हिस्सा न बनें, दूसरों के निजी जीवन में दखल न दें

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 16 April 2026: किसी भी प्रकार के व्यसन से मुक्त रहने की कोशिश करें. जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को पहले से ज्यादा मधुर बनाएंगे. कुछ ऐसे लोग जो गलत कार्यों की तरफ ले जा सकते हैं. उनसे बचकर रहना बेहतर होगा.

Advertisement
X
aquarius horoscope
aquarius horoscope

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- The Devil

किसी भी वस्तु का लालच अहंकारी और स्वार्थी बना सकता है. उच्च पद पाने की लालसा गलत साधनों को अपनाने की वजह बन सकती है. कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी की गलत बातों का समर्थन कर सकते है. जिसके चलते सभी की भावनाओं को नजरअंदाज करेंगे. समय प्रतिकूल हैं. ये समय धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने का है. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें. यदि दुविधा हो रही हैं. तो परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ विचार विमर्श कर सकते हैं. संभव हैं, कि इस समय स्थितियां बार-बार परिवर्तित होती बजाज आएं. जिसके चलते काफी संभलकर परिस्थितियों का सामना करने की आवश्यकता हैं.

किसी भी प्रकार के व्यसन से मुक्त रहने की कोशिश करें. जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को पहले से ज्यादा मधुर बनाएंगे. कुछ ऐसे लोग जो गलत कार्यों की तरफ ले जा सकते हैं. उनसे बचकर रहना बेहतर होगा. आसपास के वातावरण से थोड़ा सजग रहिए. व्यर्थ में किसी भी विवाद का हिस्सा ना बने. दूसरों के निजी जीवन में दखल न दें. किसी भी बात को लेकर सामने वाले को ताना न मारें. 

स्वास्थ्य: जल्दबाजी या लापरवाही से कार्य न करें. अन्यथा दुर्घटना हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति:अनैतिक तरीकों से धन कमाने की सोच में बदलाव लगाए. खर्चों में कटौती करें. 

रिश्ते:किसी तीसरे व्यक्ति की कही बात जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ा सकती हैं. सामने वाले व्यक्ति से इस विषय पर बातचीत कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement