कुंभ
queen of wands
आज का दिन औरों पर अधिक विश्वास करने की अपेक्षा अपना काम पूरी सतर्कता से करने पर जोर देने वाला है. लोगों के प्रति जैसे को तैसा वाला व्यवहार बनाए रखेंगे. सक्रियता से लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे. सूझबूझ और उत्साह से सबको प्रभावित करेंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. कारोबार पर नियंत्रण बनाए रखने में कामयाब होंगे.
नियमों के पालन में सहज रहेंगे. अन्य की बातों में नहीं आएंगे. लोगों के लिए आपको बहका पाना कठिन होगा. निजी जीवन में मिठास बनी रहेगी. अपनों के लिए अधिकाधिक करने का भाव रहेगा. स्पष्टता बनाए रखने पर जोर देंगे. सबका समर्थन पाएंगे. उम्मीद पर खरे उतरेंगे. उम्दा प्रदर्शन बनाए रहेंगे. स्वजनों से संबंध बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य: सेहत सुधार पर रहेगी. जांच बनाए रखेंगे तेजी से कदम आगे बढ़ाएंगे. व्यक्तित्व बल पाएगा.
आर्थिक स्थिति: फाइनेंस के मामले सकारात्मक रहेंगे. कार्यक्षेत्र में प्रभावपूर्ण स्थिति रहेगी. लक्ष्य साधने में सफल होंगे.
रिश्ते: करीबियों का भरोसा जीतेंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. दोस्तां से भेंट मुलाकात होगी.