scorecardresearch
 

Kumbh Tarot Rashifal 9 March 2026: स्थितियां प्रतिकूल हैं, तनाव हो सकता है

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 9 March 2026: यदि किसी कार्य में दुविधा हो रही है.तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं. जीवन के फैसले लेने का हक दूसरों को ना दे.अपने निर्णय स्वयं लें.

Advertisement
X
aquarius horoscope
aquarius horoscope

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Eight of swords 

किसी का बेवजह बार-बार कार्यों में दखल देना क्रोधित कर सकता है.इस समय खुद को नकारात्मक विचारों और लोगों से घिरा हुआ पा रहे हैं. चारों तरफ निराशा की दीवार नजर आ सकती है. कार्यों में मिल रही असफलता मानसिक स्थिति को बिगाड़ सकती है.कुछ समय कार्यों से विश्राम लेकर मानसिक शांति के लिए कार्य करें. आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने का प्रयास करें. विचारों में संतुलन बनाएं. नकारात्मक विचारों और लोगों से दूर होने का प्रयास करें .

ऐसे लोगों से रिश्ते सीमित रखें जो हमेशा कार्यों में दखलअंदाजी करते हो. किसी पर अति विश्वास ना करें लोगों के विचारों को खुद पर हावी न होने दे अपनी जिंदगी की बागडोर किसी अन्य के हाथ में न सौंपे. यदि किसी कार्य में दुविधा हो रही है.तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं. जीवन के फैसले लेने का हक दूसरों को ना दे.अपने निर्णय स्वयं लें.

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और कार्य की अधिकता शारीरिक थकान को बढ़ा सकती है. कार्य के साथ विश्राम की आवश्यकता को समझने का प्रयास करें. 

आर्थिक स्थिति: इस समय स्थितियां प्रतिकूल है. किसी के साथ पैसों का लेनदेन आगे चलकर आर्थिक नुकसान कर सकता है. 

रिश्ते: किसी तीसरे के आगमन से जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है.सामने वाले को जीवन में दखलअंदाजी न करने दें.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement