कुंभ
सेवन ऑफ वांड्स
आज का दिन कठिनाइयों का सूझबूझ से सामना करने की सलाह वाला है. आपकी स्थिति बेहतर बनी हुई है. इसका लाभ उठाएं और कारोबारी विपक्षियों को धूल चटाने में प्रतिभा दिखाएं. अन्य की बातों में आकर उतावली दिखाने से बचें. जल्द भरोसा करने की आदत से बचें. घर में सहज माहौल रहेगा. मेलजोल बढ़ाने के अवसर बनेंगे. संतुलित ढंग से कार्य करेंगे.
भावनात्मक विषयों में पहल से बचेंगे. व्यक्तिगत कार्यों में निरंतरता बनाए रखें. विवादित विषयों में ज्यादा बोलने से बचें. व्यवस्था का सम्मान करें. सूझबूझ से पक्ष रखने की कोशिश बनाए रखेंगे. अनावश्यक दिखावे में आने से बचें. चर्चा संवाद में स्पष्टता से पक्ष रखें. कार्यों को लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश होगी. बाहर के कार्यों पर फोकस बढ़ सकता है.
स्वास्थ्य: जांच नियमित बनाए रखें. स्वास्थ्य समस्याएं रह सकती है. जरूरी सावधानी बरतें.
आर्थिक स्थिति: उलझनें बढ़ने की आशंका है. उधार लेनदेन न करें. लापरवाही से बचें.
रिश्ते: करीबियों पर भरोसा बनाए रखेंगे. संबंधों को निभाने प्रयास रहेगा. अन्य की मदद का भाव रखें.