कुंभ (Aquarius)
Cards: The World
आज आप जीवन में संतुलन के महत्व को समझेंगे. किसी एक कार्य की सफलता के बाद आज नए कार्य की शुरुआत हो सकती है. यह समय खुशियों भरा रहेगा. नए मित्र और नए अवसर आज आपका दरवाजा खटखटाएंगे. आज परिवार में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है. नया घर या वाहन खरीदने का विचार आज प्रबल होगा. किसी पुराने व्यक्ति से आज अचानक मुलाकात आपको भाव-विभोर कर सकती है. जीवन में नया उत्साह और उमंग बढ़ता हुआ देखेंगे.
स्वास्थ्य: पिता के स्वास्थ्य में आज बड़ा सुधार नजर आएगा.
आर्थिक स्थिति: पुरानी संपत्ति के बिकने से आज अच्छी धनराशि मिल सकती है. आभूषण खरीदने की योजना बनेगी.
रिश्ते: पुराने मित्र से मुलाकात आज किसी नए संबंध की शुरुआत कर सकती है.