scorecardresearch
 

Aquarius horoscope today: 10 सितंबर 2021 आज का कुंभ राशिफल, गणेश चतुर्थी पर बन रहा धनलाभ का योग, बनेंगे बिगड़े हुए काम

kumbh Rashifal 10 September 2021: कुंभ (Aquarius) राशि के जातकों के लिए करियर कारोबार के लिए बेहतर समय है. तेजी से कार्य पूरे करें. आत्मविश्वास बढ़ेगा.

Advertisement
X
kumbh Rashifal 10 September 2021
kumbh Rashifal 10 September 2021

Aquarius/kumbh rashi, Aaj Ka Rashifal- कुंभ राशि के जातकों के भाग्य की बुलंदी श्रेष्ठ कार्याें से जोडे़गी. लंबी दूरी की यात्राएं बनेंगी. धर्म आस्था विश्वास से सफलता के नए अवसर खुलेंगे. करियर कारोबार के लिए बेहतर समय है. तेजी से कार्य पूरे करें. आत्मविश्वास बढ़ेगा. लोगों का सहयोग समर्थन मिलेगा. निजी जीवन में प्रेम पवित्रता बढ़ेंगे.

धनलाभ- अवसरों को भुनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे. लंबित कार्य गति लेंगे. इच्छित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. योजनाएं गति लेंगी. प्रगति की राह खुलेगी. आर्थिक पक्ष संवरेगा.

प्रेम मैत्री- उच्च आदर्श रखेंगे. प्रियजन प्रसन्न रहेंगे. त्याग और बलिदान का भाव रहेगा. करीबियों से संबंध संवरेंगे. सहयोग समर्थन से परिणाम बनेंगे. मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे.

स्वास्थ्य मनोबल- सेहत बेहतर होगी. शारीरिक अहसजताओं में कमी आएगी. उत्तरोत्तर स्वास्थ्य लाभ से मनोत्साह बढ़त पर रहेगा. तेजी से कार्य करेंगे. रोगों से मुक्ति मिलेगी.

शुभ अंक: 5 और 6  
शुभ रंग: हल्का पीला
आज का उपाय: हरिकथा का श्रवण करेंगे. शिव-शिवा की साधना आराधना करें. गुरुमंत्र का जप करें.

 

Advertisement
Advertisement