1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन पराक्रम और साहस में वृद्धि करने वाला है.आप कठिन से कठिन कार्यों को अपनी सूझबूझ और सहजता से पूरा करने में सफल रहेंगे.व्यावसायिक मोर्चे पर आपके फैसले सटीक रहेंगे. उनमें तेजी देखने को मिलेगी.सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बेहतरीन बना रहेगा.सामाजिक दायरा बढ़ेगा. महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा.भाइयों और करीबियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी.
आज का उपाय: देवी मां दुर्गा की पूजा करें और उन्हें लाल चुनरी व श्रृंगार अर्पित करें.'ॐ शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.
शुभ अंक: 3, 6, 9
शुभ रंग: चेरी रेड
2. वृष राशि (Taurus)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं और आर्थिक लाभ का संकेत दे रहा है.घर का वातावरण अत्यंत सुखद और उत्साहपूर्ण रहेगा.आर्थिक योजनाओं को गति मिलेगी.बाजार से आपको आकर्षक और उचित व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकते हैं.वरिष्ठ जनों से भेंट आपकी योजनाओं को सफल बनाएगी.घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे चहल-पहल बनी रहेगी
आज का उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें और छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं.'ॐ शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप लाभकारी रहेगा.
शुभ अंक: 3, 6, 9
शुभ रंग: श्वेत (सफेद)
3. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का रचनात्मक पक्ष आज बहुत मजबूत रहेगा.आप अपनी बुद्धिमानी से नवीन मामलों में रुचि लेंगे. उनमें सफल भी होंगे.पेशेवर जीवन में आपको मनचाहे प्रस्ताव मिल सकते हैं.आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी.लंबित पड़े मामले अब आपके पक्ष में सुलझते नजर आएंगे.सहकारिता की भावना से काम बनेगा.व्यक्तित्व में निखार आएगा .
आज का उपाय: मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं और गाय को हरा चारा खिलाएं.'ॐ शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.
शुभ अंक: 3, 5, 6, 9
शुभ रंग: आसमानी
4. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है.खर्चों की अधिकता आपको तनाव दे सकती है, इसलिए बजट का विशेष ध्यान रखें.निवेश के मामलों में कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले योजना जरूर बनाएं.धैर्य और सूझबूझ से काम लें.करियर और कारोबार में 'स्मार्ट डिले' यानी सही समय का इंतजार करने की नीति अपनाएं. स्वजनों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन अतिउत्साह में आकर कोई गलत फैसला न लें.दूर रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क हो सकता है.अफवाहों पर ध्यान न दें.
आज का उपाय: देवी दुर्गा के मंदिर में कपूर जलाएं और सफेद वस्तुओं का दान करें.'ॐ शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.
शुभ अंक: 2, 3, 6, 9
शुभ रंग: रेड रोज
5. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहने वाला है.प्रशासनिक और व्यावसायिक कार्यों में आपकी सक्रियता आपको बड़ी सफलता दिलाएगी.महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है.औद्योगिक क्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा.सलाहकार और विशेषज्ञ आपकी मदद करेंगे.आर्थिक लाभ के बेहतर योग बन रहे हैं.आपकी प्रतिभा से परिवार के लोग और सहयोगी प्रभावित होंगे.बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आपके कदम बढ़ेंगे.व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दें.
आज का उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और सूर्य को जल दें.'ॐ शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करना न भूलें.
शुभ अंक: 1, 3, 9
शुभ रंग: चेरी रेड
6. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज प्रबंधन और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है.आपकी योग्यता का लोहा आज सभी मानेंगे.पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले गति पकड़ेंगे.नौकरीपेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा मिलने के संकेत हैं.पदोन्नति की संभावना बन रही है.सरकारी कामकाज में प्रशासन के लोग आपकी मदद करेंगे.सबको साथ लेकर चलने की आपकी कला आज काम आएगी.वार्ताएं सफल होंगी . संकोच दूर होगा.सुखद समाचार मिल सकते हैं.लगन बनाए रखें और ध्यान-साधना करें.
आज का उपाय: मां जगदंबा को इत्र और लाल फूल अर्पित करें.'ॐ शुं शुक्राय नमः' का जाप करें और सात्विक रहें.
शुभ अंक: 3, 5, 6
शुभ रंग: समुद्री (सी-ब्लू)
7. तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज भाग्य का सितारा बुलंद है.आपके सकारात्मक प्रयास आपको सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. आप विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे.आय की स्थिति मजबूत रहेगी.उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है.धर्म, अध्यात्म और मनोरंजन के कार्यों में समय बीतेगा.किसी सुखद यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं.विनम्रता से आप सभी का दिल जीत लेंगे.भक्तिभाव बनाए रखें.
आज का उपाय: मंदिर में सफेद मिठाई का दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें.'ॐ शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.
शुभ अंक: 3, 4, 6, 8
शुभ रंग: फिरोजी
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है.कार्यभार बढ़ने से मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन धैर्य न खोएं.करियर और कारोबार में जोखिम लेने से बचें.कामकाज में स्पष्टता रखें और अनुशासन का पालन करें.नीति और नियमों के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखें.करीबियों का साथ मिलेगा.व्यक्तिगत मामलों में सजग रहें . परिवार की खुशियों का ख्याल रखें.स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें.
आज का उपाय: हनुमान चालीसा के साथ दुर्गा मां की स्तुति करें.'ॐ शुं शुक्राय नमः' का जाप आपके तनाव को कम करेगा.
शुभ अंक: 3, 6, 9
शुभ रंग: लाल गुलाबी
9. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज साझेदारी के काम बहुत फलदायी रहने वाले हैं.टीम वर्क से आप बड़े लक्ष्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे.व्यापार में आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा.औद्योगिक प्रयासों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है.नेतृत्व की क्षमता और प्रबंधन कौशल में सुधार होगा.महत्वपूर्ण सौदे फाइनल हो सकते हैं.निजी जीवन में खुशहाली रहेगी.पार्टनर को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है.दिखावे और अहंकार से बचें, सादगी ही आपकी ताकत है.
आज का उपाय: मां दुर्गा को पीले फल चढ़ाएं और मंदिर में घी का दीपक जलाएं.'ॐ शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.
शुभ अंक: 3, 6, 9
शुभ रंग: चंदन के समान
10. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज मेहनत ही सफलता का एकमात्र रास्ता है.आप अपनी कर्मठता से विपरीत परिस्थितियों को भी अपने अनुकूल बना लेंगे.कार्य-व्यापार में अनुशासन बनाए रखें.स्मार्ट वर्किंग पर जोर दें.जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर न छोड़ें.विरोधियों की सक्रियता रह सकती है.परिवार में विनम्रता बनाए रखें.लोगों की बातों में आकर कोई गलतफहमी न पालें.दूसरों पर अतिभरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है.स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
आज का उपाय: निर्धन व्यक्ति को भोजन कराएं और मां दुर्गा के चरणों में लाल गुलाब अर्पित करें.'ॐ शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.
शुभ अंक: 6, 8, 9
शुभ रंग: बैंगनी
11. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों और उत्साह से भरा है.मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से आपके कई काम बन जाएंगे.आर्थिक सक्रियता बढ़ेगी.अनुभवी लोगों की सलाह आपके करियर को नई दिशा देगी.विद्यार्थी वर्ग परीक्षा और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेंगे.भ्रमण और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे.प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी.अपनों के प्रति विश्वास बढ़ेगा.आप अपनी बुद्धिमानी से समाज और परिवार में अपनी जगह बनाने में सफल होंगे.
आज का उपाय: देवी दुर्गा को नारियल भेंट करें और दुर्गा कवच का पाठ करें.'ॐ शुं शुक्राय नमः' मंत्र का मानसिक जाप करें.
शुभ अंक: 3, 6, 8, 9
शुभ रंग: सिल्वर
12. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का है. प्रबंधन की मजबूती से आपके पेशेवर परिणाम उम्मीद के अनुरूप रहेंगे.करियर में सामंजस्य बना रहेगा.वरिष्ठों और अधिकारियों का मान-सम्मान करें.नई वस्तुओं की खरीदारी के योग हैं.भौतिक सुख-साधनों पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा.घर के मामलों में सजग रहें.अपनों की जरूरतों को अनदेखा न करें.भावनात्मक संतुलन बनाए रखें.बड़प्पन दिखाएं और छोटी-छोटी बातों पर विचलित न हों.
आज का उपाय: तुलसी के पास दीपक जलाएं और मां दुर्गा को शहद का भोग लगाएं.'ॐ शुं शुक्राय नमः' का जाप करें.
शुभ अंक: 3, 6, 9
शुभ रंग: वासंती (पीला)