1. मेष राशि (Aries)
टैरो कार्ड: ऐस ऑफ कप्स (Ace of Cups)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावनाओं के नए प्रवाह और अवसरों के द्वार खुलने का है. 'ऐस ऑफ कप्स' संकेत देता है कि आपके जीवन में खुशियों का नया स्रोत फूटने वाला है. आप नवीन गतिविधियों और सामाजिक आयोजनों से जुड़ेंगे, जिससे न केवल आपका नेटवर्क बढ़ेगा, बल्कि आपको मानसिक शांति भी मिलेगी. घर के रिश्तों में जो दूरियां आ गई थीं, उन्हें आप अपनी सूझबूझ और प्रेम से पाट देंगे.
आप अपनी कार्यशैली से सभी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. औरों की मदद के लिए आप अपनी क्षमता से अधिक प्रयास करेंगे, जो आपकी छवि को निखारेगा. महत्वपूर्ण अनुबंधों और कागजी कार्रवाई को आज गति मिलेगी. आपका आत्मविश्वास आज सातवें आसमान पर होगा.
2. वृष राशि (Taurus)
टैरो कार्ड: किंग ऑफ स्वार्ड्स (King of Swords)
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुशासन और सिद्धांतों पर अडिग रहने का है. आप अपने निर्णयों में बहुत स्पष्ट और तार्किक रहेंगे. अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, क्योंकि आपकी स्पष्टवादिता को लोग गलत समझ सकते हैं. अपनी बुद्धि और अनुभव का लाभ उठाते हुए कठिन परिस्थितियों को भी अवसर में बदलने की कला आप बखूबी जानते हैं.
कार्यक्षेत्र में आज आपको धैर्य की आवश्यकता होगी. व्यक्तिगत संबंधों और पेशेवर जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना जरूरी है. किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी. विरोधियों की चालों से सावधान रहें, लेकिन डरे नहीं.
3. मिथुन राशि (Gemini)
टैरो कार्ड: थ्री ऑफ पेंटाकल्स (Three of Pentacles)
मिथुन राशि के लिए आज का दिन टीम वर्क और कौशल प्रदर्शन का है. 'थ्री ऑफ पेंटाकल्स' यह दर्शाता है कि आपके कार्यों की सराहना होगी. आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे, जिससे आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है. जिम्मेदारियों को बोझ समझने के बजाय उन्हें सीखने के अवसर के रूप में देखें.
व्यावसायिक मामलों में आपकी सतर्कता आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है. आप अपने काम को निकालने में काफी तेज रहेंगे. नियमों का पालन करना आपके लिए हितकारी रहेगा. घर और दफ्तर के बीच एक अच्छा सामंजस्य बना रहेगा.
4. कर्क राशि (Cancer)
टैरो कार्ड: टू ऑफ पेंटाकल्स (Two of Pentacles)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतुलन साधने का है. आप अपनी जिम्मेदारियों और शौक के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश करेंगे. लोग आपकी कार्यक्षमता और व्यवहार पर नजर रखे हुए हैं, इसलिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें. धैर्य रखें, परिणामों में देरी हो सकती है, लेकिन वे आपके पक्ष में ही आएंगे.
कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे. नए सौदे करने और व्यापारिक चर्चाओं में आप पहल करेंगे. आत्मविश्वास से भरे रहने के कारण आप चुनौतीपूर्ण कार्यों को भी समय पर पूरा कर लेंगे. घर और बाहर, दोनों जगह आपकी सराहना होगी.
5. सिंह राशि (Leo)
टैरो कार्ड: द फूल (The Fool)
सिंह राशि के लिए आज का दिन एक नई यात्रा या नई सोच की शुरुआत का है. आप बड़े सपने देखेंगे और उन्हें हकीकत में बदलने के लिए साहसी कदम उठाएंगे. आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जो आपको जोखिम लेने के लिए प्रेरित करेगा. हालांकि, 'द फूल' कार्ड यह भी चेतावनी देता है कि अति-उत्साह में बिना सोचे-समझे कोई बड़ा फैसला न लें.
प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी जो आपके करियर में सहायक हो सकते हैं. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के बहुत करीब पहुंच जाएंगे. अपनों के साथ मेलजोल और सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी.
6. कन्या राशि (Virgo)
टैरो कार्ड: सेवन ऑफ पेंटाकल्स (Seven of Pentacles)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन 'इंतजार और धैर्य' का है. आपने अतीत में जो मेहनत की है, उसके परिणामों का समय आ रहा है. जल्दबाजी न करें और न ही फल की चिंता में अपने वर्तमान प्रयासों को रोकें. निरंतरता ही आपकी सफलता की कुंजी है. दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें.
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों की बातों को ध्यान से सुनें. अनावश्यक तर्क-वितर्क आपकी छवि बिगाड़ सकते हैं. रुटीन के कार्यों को समय पर पूरा करें. गरिमा और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें, अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा न करें.
7. तुला राशि (Libra)
टैरो कार्ड: सिक्स ऑफ स्वार्ड्स (Six of Swords)
तुला राशि के लिए आज का दिन कठिन समय से निकलकर सुखद भविष्य की ओर बढ़ने का है. यह कार्ड 'परिवर्तन' का प्रतीक है. आप अपने पुराने अवरोधों को दूर करने में सफल होंगे. जीवन को एक नए नजरिए से देखेंगे. अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए मील का पत्थर साबित होगा.
लंबित कार्यों में गति आएगी. आप सामूहिक गतिविधियों में मुख्य भूमिका निभाएंगे. आपका व्यक्तित्व आकर्षक बना रहेगा. आपकी मेहनत का फल आपको प्रतिष्ठा के रूप में मिलेगा. कोई नई खरीदारी या संपत्ति से जुड़े मामले आगे बढ़ सकते हैं.
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
टैरो कार्ड: द हर्मिट (The Hermit)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्म-चिंतन और गहराई से सोचने का है. दुनिया की भीड़ से हटकर अपने भीतर झांकने की कोशिश करें. आपके पिछले अनुभव आपको आज सही रास्ता दिखाएंगे. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एकांत में विचार जरूर करें.
पेशेवर मोर्चे पर आपको गंभीरता दिखाने की जरूरत है. ठगों और जालसाजों से सावधान रहें. किसी की बातों में आकर अपना निवेश या योजनाएं न बदलें. विपक्षियों के प्रति सतर्कता बरतें. काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें, न कि उसकी मात्रा पर.
9. धनु राशि (Sagittarius)
टैरो कार्ड: नाइट आफ वांड्स (Knight of Wands)
धनु राशि के लिए आज का दिन जोश, जुनून और साहसी कदमों का है. आप दूसरों की अपेक्षाओं पर खरे उतरने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे. आपके भीतर की ऊर्जा आपको नए लक्ष्यों की ओर तेजी से ले जाएगी. समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप एक नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरेंगे.
काम के प्रति आपका समर्पण अधिकारियों को प्रभावित करेगा. नई शुरुआत की प्रबल संभावनाएं हैं. फाइनेंस और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभ देने वाला है. सलाहकारों का सम्मान करें, उनकी छोटी सी सलाह बड़ा लाभ करा सकती है.
10. मकर राशि (Capricorn)
टैरो कार्ड: थ्री आफ स्वार्ड्स (Three of Swords)
मकर राशि के जातकों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. यह कार्ड मानसिक उलझन या किसी बात से मन दुखी होने का संकेत दे सकता है. लेकिन याद रखें, हर निराशा एक नई सीख लेकर आती है. दूसरों के व्यवहार को खुद पर हावी न होने दें. अपनी क्षमताओं पर भरोसा बनाए रखें.
व्यावसायिक मोर्चे पर आपको अनुशासित रहने की आवश्यकता है. अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी योजनाओं को गुप्त रखें. वरिष्ठों से मुलाकात आपके लिए मददगार साबित हो सकती है. जल्दबाजी में कोई जोखिम न लें.
11. कुंभ राशि (Aquarius)
टैरो कार्ड: फोर ऑफ वांड्स (Four of Wands)
कुंभ राशि के लिए आज का दिन जश्न, स्थिरता और खुशियों का है. 'फोर ऑफ वांड्स' गृहस्थ जीवन में सुख और किसी शुभ कार्य के संपन्न होने का संकेत देता है. आपकी सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी और आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेंगे. नई शुरुआत के लिए यह एक बहुत ही स्थिर और सकारात्मक दिन है.
व्यापार में सुधार होगा और नई योजनाएं सफल होंगी. आपको महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन मिलेगा जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कलात्मक सोच और नवाचार (Innovation) से आपको लाभ मिलेगा. टीम वर्क में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे.
12. मीन राशि (Pisces)
टैरो कार्ड: क्वीन आफ कप्स (Queen of Cups)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत सुखद और भावनात्मक रूप से समृद्ध रहने वाला है. आप अपनी संवेदनशीलता और करुणा से दूसरों का दिल जीत लेंगे. आपकी कल्पनाशीलता अपने चरम पर होगी, जिसका लाभ आपको अपने कार्यक्षेत्र में मिलेगा. अपनों का साथ आपको सुरक्षा और खुशी का एहसास कराएगा.
व्यावसायिक मामलों में आपको आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. आपके व्यक्तिगत प्रदर्शन की सराहना होगी. आयोजनों और बैठकों में आपकी राय को महत्व दिया जाएगा. बचत बढ़ाने के प्रयासों में सफलता मिलेगी. बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े काम आज आसानी से पूरे होंगे.