scorecardresearch
 
Advertisement
धर्म

इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर

इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 1/18
शनि ने 26 अक्टूबर को धनु राशि में प्रवेश किया है, शनि यहां पर 23 जनवरी 2020 तक रहेगा. इसके पहले यह वक्री होने के कारण वृश्चिक राशि में था. अब शनि लंबे समय तक धनु राशि में बने रहेंगे. अलग-अलग राशियों पर इस राशि परिवर्तन का प्रभाव भी अलग ही पड़ने वाला है. कुछ राशियों की साढ़े साती खत्म हो रही है तो कुछ की शुरू. हम आपको बताएंगे कि कहां आप लाभ उठा सकते हैं और कहां आपको बेहद सावधान रहना होगा. साथ ही किन उपायों से शनि के प्रकोप से बच सकते हैं, पढ़िए आगे...
इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 2/18
तुला राशि की साढ़े साती समाप्त हो जायेगी. मकर राशि पर साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जाएगा.

इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 3/18
वृश्चिक राशि पर साढ़े साती जारी रहेगी. धनु राशि पर साढ़े साती का मध्य रहेगा.
Advertisement
इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 4/18
वृश्चिक राशि से साढ़े साती उतरती शुरू हो जायेगी. मेष राशि और सिंह राशि से ढैया उतर जायेगी.
इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 5/18
वृष राशि और कन्या राशि पर ढैया शुरू हो जायेगी.
इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 6/18
मेष राशि के लिए शनि मध्यम रहेगा, नौकरी और धन के मामले में आपको खूब सफलताएं देगा लेकिन हड्डियों, पेट और मूत्र विकार की समस्या पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. नियमित रूप से शनि मंत्र का जाप करने से लाभ होगा.

इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 7/18
वृष राशि के लिए भी शनि का प्रभाव मध्यम ही रहेगा. शनि संपत्ति और वाहन का सुख देगा लेकिन दांपत्य जीवन में मतभेद बढ़ेगा. आंखों और वाणी की समस्या पर ध्यान दें.
इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 8/18
मिथुन राशि के लोगों को शनि शुरुआत में बाधाएं देगा और बाद में लाभ. कड़ी मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन के तालमेल पर ध्यान देना जरूरी है.
इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 9/18
कर्क राशि वालों को शनि की कृपा मिलती रहेगी. विवाह, संतान और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. नौकरी में सफलता के योग हैं लेकिन विवाह में देरी हो सकती है.
Advertisement
इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 10/18
सिंह राशि वालों को थोड़ी मानसिक चिंताएं हो सकती हैं लेकिन समाधान भी मिलेगा. चोट-चपेट और हड्डियों की समस्या से सावधान रहें.
इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 11/18
कन्या राशि वाले लोगों को शनि कृपा से रिश्ते, नौकरी, कारोबार में सफलता मिलेगी. पुरानी समस्याएं दूर होंगी, नए लोग जीवन में जुड़ेंगे. बेवजह के मुक़दमे और वाद-विवाद से बचें.
इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 12/18
तुला राशि पर शनि की कृपा रहेगी. जीवन की तमाम रुकावटें दूर होंगी. संतान और करियर के मामले में लाभ होगा लेकिन बड़े अवसरों को हाथ से बिल्कुल न जाने दें.
इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 13/18
वृश्चिक राशि वालों की शनि परीक्षा ले सकते हैं. नौकरी में समस्याएं और पद-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है. ऐसे में सेहत पर ध्यान दें और अपयश से बचें.
इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 14/18
धनु राशि वालों को यश और धन मिलेगा, लेकिन भागदौड़ काफी ज्यादा होगी. शनि आपका स्थान परिवर्तन भी जरूर कराएंगे. प्रेम और विवाह के मामलों में सावधान रहें.
इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 15/18
मकर राशि को शुभ फल मिलेगा. आपके जीवन में बड़े बदलाव की शुरुआत होगी. शनि के कारण संपत्ति, धन और बेहतरीन करियर मिलेगा. जोड़ों के दर्द और वाणी पर विशेष ध्यान दें.
Advertisement
इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 16/18
कुम्भ राशि वालों को शनि धन भी देगा और समस्याओं से राहत भी. करियर में आप बुलंदियों पर पहुंचेंगे, अचानक संपत्ति और वाहन का लाभ भी मिल सकता है.
इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 17/18
मीन राशि वाले करियर के मामले में लाभ उठाएंगे, कई बड़े अवसर मिलेंगे. अतिविश्वास से बचें और बुजुर्गों की सलाह मानें. आगे जानिए कैसे शनि के प्रकोप से बच सकते हैं...
इन राशियों पर लगी साढ़े साती, रहेगी शनिदेव की टेढ़ी नजर
  • 18/18
कुछ छोटी-छोटी बातों का ख्याल ऱखने से शनि की साढ़ेसाती या ढैया के बुरे परिणामों से बचा जा सकता है-

जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदत डालें और मांस-मदिरा से परहेज करें.नाखून और बालों की सफाई पर विशेष ध्यान दें.
रोज सुबह और शाम से समय शनि मन्त्र का जाप करें. शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
एक लोहे का छल्ला बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में पहनें. अपनी आय का कुछ हिस्सा जरूर दान करते रहें.

Advertisement
Advertisement