scorecardresearch
 
Advertisement
धर्म

धनतेरस: सोना-चांदी से भी ज्यादा शुभ फलदायी हैं ये चीजें, खरीदने से साल भर होगी धन वर्षा

  • 1/13
धनतेरस (Dhanteras 2018) संपन्नता की मनोकामना की पूर्ति के लिए सबसे शुभ दिन है. धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व होता है. साल भर आपको पैसे की कमी नहीं हो, आर्थिक तंगी से ना जूझना पड़े, इसके लिए धनतेरस (Dhanteras 2018) पर छोटी-मोट खरीदारी जरूर करें. घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए खरीदारी को शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई कोई भी चीज साल भर शुभ फल देती रहती है.
धनतेरस: सोना-चांदी से भी ज्यादा शुभ फलदायी हैं ये चीजें, खरीदने से साल भर होगी धन वर्षा
  • 2/13
धनतेरस के दिन क्या खरीदें-
धनतेरस 5 नवंबर को मनाई जाएगी. धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से सौभाग्य मिलेगा.
धनतेरस: सोना-चांदी से भी ज्यादा शुभ फलदायी हैं ये चीजें, खरीदने से साल भर होगी धन वर्षा
  • 3/13
सोने के सिक्के-
धनतेरस के दिन सोने का सिक्का खरीदिए जिस पर लक्ष्मी मां का चित्र अंकित हो. अगर आप सोने का सिक्का नहीं खरीद सकते हैं तो लक्ष्मी मां के किसी भी चित्र का पूजन भी कर सकते हैं.
Advertisement
धनतेरस: सोना-चांदी से भी ज्यादा शुभ फलदायी हैं ये चीजें, खरीदने से साल भर होगी धन वर्षा
  • 4/13
किसी भी तरह के आभूषण खरीदने का सबसे शुभ समय धनतेरस है, खासकर सोने और चांदी के आभूषण खरीदने का.
धनतेरस: सोना-चांदी से भी ज्यादा शुभ फलदायी हैं ये चीजें, खरीदने से साल भर होगी धन वर्षा
  • 5/13
व्यवसाय से संबंधित सामान-
धनतेरस के दिन आप अपने व्यवसाय से संबंधित कोई सामान खरीद सकते हैं जैसे- राइटर पेन, आर्टिस्ट ब्रश और स्टूडेंट कॉपी-किताब खरीद सकते हैं. धनतेरस के दिन इन सामानों की पूजा करें.
धनतेरस: सोना-चांदी से भी ज्यादा शुभ फलदायी हैं ये चीजें, खरीदने से साल भर होगी धन वर्षा
  • 6/13
चांदी के सिक्के-
अगर आप सोने के सिक्के नहीं खरीद पा रहे हैं तो चांदी के सिक्के से भी लक्ष्मी मां का आशीर्वाद मिल जाएगा. चांदी के सिक्के किसी को उपहार में देने के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है
धनतेरस: सोना-चांदी से भी ज्यादा शुभ फलदायी हैं ये चीजें, खरीदने से साल भर होगी धन वर्षा
  • 7/13
व्यवसायियों को धनतेरस के दिन बहीखाता के रजिस्टर और अकाउंट मेनटेन करना चाहिए. इस रजिस्टर को अपने घर के पश्चिम दिशा में रखें.
धनतेरस: सोना-चांदी से भी ज्यादा शुभ फलदायी हैं ये चीजें, खरीदने से साल भर होगी धन वर्षा
  • 8/13
धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे फ्रिज, ओवन, मोबाइल फोन, लैपटॉप इत्यादि भी खरीद सकते हैं. आप इन सामानों को घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं.
धनतेरस: सोना-चांदी से भी ज्यादा शुभ फलदायी हैं ये चीजें, खरीदने से साल भर होगी धन वर्षा
  • 9/13
गोमती चक्र-
सेहतमंद और संपन्नता के लिए धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र खरीद सकते हैं. धनतेरस पर गोमती चक्र को पीले वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी या लॉकर में रख दें.
Advertisement
धनतेरस: सोना-चांदी से भी ज्यादा शुभ फलदायी हैं ये चीजें, खरीदने से साल भर होगी धन वर्षा
  • 10/13
बर्तन-
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की भी परंपरा है लेकिन अधिकतर लोगों को ये पता नहीं होता कि किस धातु के बर्तन खरीदें. अगर आपको इसमें संदेह है तो आप पीतल के बर्तन खरीद लीजिए और इसे अपने घर की पूर्व दिशा में रखें.
धनतेरस: सोना-चांदी से भी ज्यादा शुभ फलदायी हैं ये चीजें, खरीदने से साल भर होगी धन वर्षा
  • 11/13
झाड़ू-
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है. इससे घर की विपन्नता और आर्थिक संकट दूर जाते हैं.
धनतेरस: सोना-चांदी से भी ज्यादा शुभ फलदायी हैं ये चीजें, खरीदने से साल भर होगी धन वर्षा
  • 12/13
स्वास्तिक-
यह भी कहा जाता है कि दरवाजे पर स्वास्तिक का एक चिह्न बनाने से भी सौभाग्य में वृद्धि होती है.
धनतेरस: सोना-चांदी से भी ज्यादा शुभ फलदायी हैं ये चीजें, खरीदने से साल भर होगी धन वर्षा
  • 13/13
इस दिन धनिया के बीज खरीदने की भी परंपरा है. धनतेरस पर धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.  पूजा में मां लक्ष्मी को धनिया के बीज अर्पित कर इसे अपनी तिजोरी में रख दें.
Advertisement
Advertisement