scorecardresearch
 
Advertisement

Surya Grahan 2023: खत्म हुआ सूर्य ग्रहण, इन देशों में लोगों ने खुले आसमान के नीचे किया सूर्य ग्रहण का दीदार

aajtak.in | नई दिल्ली | 20 अप्रैल 2023, 1:17 PM IST

Solar Eclipse 2023 Timing: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण खत्म हो चुका है. यह सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में देखा गया. इसके अलावा फिलीपींस, इंडोनेशिया समेत कई देशों में लोगों ने सूर्य ग्रहण का नजारा लिया. यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण था जिसे मिश्रित सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है. ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है. ग्रहण के दौरान और उसके पहले से सूतक काल लग जाता है. सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा-पाठ करना वर्जित माना जाता है. इस वजह से इस दौरान शुभ कार्य और पूजा पाठ वर्जित होता है लेकिन भारत में सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं होने के कारण इसका सूतक काल भी नहीं लगा था. 

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण खत्म हो चुका है. इस ग्रहण की शुरुआत सुबह सात बजकर चार मिनट से हुई थी. यह सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में देखा गया. इस सूर्य ग्रहण को फिलीपींस, इंडोनेशिया समेत कई देशों में लोगों ने देखा. हालांकि भारत में यह नहीं दिखा. यह एक कंकणाकृति सूर्य ग्रहण था जिसे मिश्रित सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है.

ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है. ग्रहण के दौरान और उसके पहले से सूतक काल लग जाता है. सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा-पाठ करना वर्जित माना जाता है. इस वजह से इस दौरान शुभ कार्य और पूजा पाठ वर्जित होता है लेकिन भारत में सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं होने के कारण इसका सूतक काल भी नहीं लगा. मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के सूर्य को कष्ट होता है. शास्त्रों में ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है.

यहां देखें सूर्य ग्रहण की तस्वीरें

सूर्य ग्रहण देखने के लिए आप NASA के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. इसके अलावा Timeanddate.com पर जाकर सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते हैं. ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट और YouTube चैनल दोनों पर होगी. ये वेबसाइट ग्रहण देखने के लिए सबसे विश्वसनीय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है.

 

 

12:28 PM (3 वर्ष पहले)

फिलीपींस में कुछ ऐसा था सूर्य ग्रहण का नजारा

Posted by :- pragya kashyap
12:26 PM (3 वर्ष पहले)

ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और ईस्ट तिमोर में कुछ ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण

Posted by :- pragya kashyap
12:14 PM (3 वर्ष पहले)

कुछ ही मिनट में खत्म हो जाएगा सूर्य ग्रहण, देखें सुंदर तस्वीरें

Posted by :- pragya kashyap
11:59 AM (3 वर्ष पहले)

फिलीपींस के कई इलाकों से सूर्य ग्रहण की अनोखी तस्वीरें

Posted by :- pragya kashyap
Advertisement
11:53 AM (3 वर्ष पहले)

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में कुछ ऐसा था सूर्य ग्रहण का नजारा

Posted by :- pragya kashyap
11:36 AM (3 वर्ष पहले)

लोगों ने कुछ इस तरह किया अनोखे सूर्य ग्रह का दीदार

Posted by :- pragya kashyap
11:23 AM (3 वर्ष पहले)

फिलीपींस की राजधानी मनीला से सूर्य ग्रहण की सुंदर तस्वीरें

Posted by :- pragya kashyap
11:13 AM (3 वर्ष पहले)

देखें सूर्य ग्रहण की अनोखी और दुर्लभ तस्वीरें

Posted by :- pragya kashyap
11:05 AM (3 वर्ष पहले)

फिलीपींस में ऐसा रहा सूर्य ग्रहण का नजारा

Posted by :- pragya kashyap
Advertisement
10:41 AM (3 वर्ष पहले)

लोगों ने देखा सूर्य ग्रहण

Posted by :- pragya kashyap
10:27 AM (3 वर्ष पहले)

क्या होता है हाइब्रिड सू्र्य ग्रहण

Posted by :- pragya kashyap

Surya Grahan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है. यह कई देशों में दिख रहा है. यह सूर्य ग्रहण बेहद खास है, क्योंकि इसके तीन अलग- अलग रूप (आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार) दिखाई दे रहा है. आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण का मिश्रण हाइब्रिड सूर्यग्रहण कहलाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि सूर्य ग्रहण की ऐसी स्थिति लगभग 100 साल में एक बार देखने को मिलती है.

आंशिक सूर्यग्रहण में चंद्रमा सूर्य के छोटे से हिस्से में आकर उसकी रोशनी को बाधित करता है. कुंडलाकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य के ठीक बीच में आकर उसकी रोशनी को रोकता है. जबकि पूर्ण सूर्य ग्रहण में सूर्य के चारों ओर चमकती रोशनी का गोला बन जाता है, जिसे रिंग ऑफ फायर कहते हैं. ऐसी स्थिति में पृथ्वी का एक भाग पूरी तरह से अंधेरे में डूब जाता है.

10:20 AM (3 वर्ष पहले)

देखें सूर्य ग्रहण का दुर्लभ वीडियो

Posted by :- pragya kashyap
10:05 AM (3 वर्ष पहले)

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से आई सूर्य ग्रहण की ये तस्वीर

Posted by :- pragya kashyap
9:39 AM (3 वर्ष पहले)

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर से सूर्य ग्रहण की शानदार तस्वीर

Posted by :- pragya kashyap
Advertisement
9:29 AM (3 वर्ष पहले)

सूर्य ग्रहण की पहली तस्वीर

Posted by :- pragya kashyap

ऑस्ट्रेलिया में सबसे पहले सूर्य ग्रहण दिखा है. वहां से सूर्य ग्रहण की कुछ तस्वीरें आई हैं. सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और पृथ्वी पर छाया डालता है. इस अवस्था में वो सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक लेता है. कंकणाकृति सूर्य ग्रहण मिला जुला सूर्य ग्रहण माना जाता है जिसमें ग्रहण एक कुंडलाकार सूर्य ग्रहण के रूप में शुरू होता है फिर धीरे-धीरे यह पूर्ण सूर्य ग्रहण में बदल जाता है और फिर वापस आकर कुंडलाकार सूर्य ग्रहण में बदल जाता है. साल का पहला सूर्य ग्रहण कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा. यह सूर्य ग्रहण बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस बार एक ही दिन में तीन तरह का सूर्य ग्रहण दिखेगा, जिसे वैज्ञानिकों ने हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दिया है. इनमें आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण शामिल होंगे.

सूर्य ग्रहण की पहली तस्वीर
9:16 AM (3 वर्ष पहले)

कई देशों में लगा सूर्य ग्रहण, भारत के मंदिरों में पूजा पाठ जारी

Posted by :- pragya kashyap

इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है. यह ग्रहण मेष राशि और अश्वनी नक्षत्र में लग रहा है,  मगर यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और यह माना जा रहा है कि जब सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा तो यहां पर उसका असर भी नहीं होगा, न सूतक होगा न ही पातक होगा और ना ही मंदिरों के कपाट जो सूर्य ग्रहण पर 12 घंटे पूर्व बंद कर दिए जाते थे, वो बंद किए जाएंगे. 

ठीक ऐसे ही दृश्य हरिद्वार में हर की पैड़ी पर देखने को मिल रहे हैं. हरिद्वार हर की पैड़ी पर स्थित सभी मंदिरों के कपाट खुले हुए हैं. मंदिरों में सामान्य तौर पर जैसे पूजा होती है, वैसे पूजा हो रही है श्रद्धालु आ रहे हैं अपने आराध्य की पूजा कर रहे हैं और उनसे अपने मन की मुरादे मांग रहे हैं वहीं मंदिरों में पुजारी इस पूजा को संपन्न कराने में लगे हुए, ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान गंगा में स्नान भी नहीं किया जाता मगर हर की पैड़ी के गंगा घाटों पर सुबह से ही स्नान का क्रम चल रहा है यह क्रम लगातार जारी है बड़ी संख्या में लोग आकर गंगा स्नान कर रहे हैं गंगा गंगा में स्नान और मंदिरों में पूजा होना यह साथ दिखाता है कि सूर्य ग्रहण का असर भारत और खास तौर से हरिद्वार में नहीं है.

9:15 AM (3 वर्ष पहले)

सूर्य ग्रहण का देश दुनिया पर प्रभाव

Posted by :- pragya kashyap

यह पूर्ण सूर्य ग्रहण है जो भारत में दर्शनीय नहीं है. इस सूर्य ग्रहण में सूर्य, चंद्रमा, राहु और बुध का संयोग भी बन रहा है. साथ ही शनि की दृष्टि भी इस ग्रहण पर है. सूर्य और शनि का प्रभाव होने से आने वाले समय में दुर्घटना की संभावना बन रही है. राजनैतिक रूप से उथल पुथल मच सकती है. शेयर बाजार और दुनिया भर की आर्थिक स्थिति हिल सकती है. बीमारियां बढ़ेंगी, हालांकि औषधियों से नियंत्रित कर सकते हैं. मेष और तुला राशि का प्रभाव विश्व भर में युद्ध के संकेत दे रहा है.

9:03 AM (3 वर्ष पहले)

ऑस्ट्रेलिया से आई ग्रहण की तस्वीर

Posted by :- pragya kashyap
8:51 AM (3 वर्ष पहले)

ऑस्ट्रेलिया में ऐसे दिख रहा है सूर्य ग्रहण

Posted by :- pragya kashyap
Advertisement
8:48 AM (3 वर्ष पहले)

सूर्य ग्रहण का दिखा ऐसा नजारा

Posted by :- pragya kashyap
8:40 AM (3 वर्ष पहले)

सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर सबसे ज्यादा असर (Surya Grahan Effects On Zodiac sign) 

Posted by :- pragya kashyap

मेष राशि के जातकों पर इस ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा. इसके अलावा सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों पर भी इस सूर्य ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. वहीं साल का पहला सूर्य ग्रहण वृष, मिथुन, धनु और मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा. मेष राशि: साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में लग रहा है.

8:39 AM (3 वर्ष पहले)

क्या होता है सूतक काल

Posted by :- pragya kashyap

धार्मिक नजरिए से सूतककाल को शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे में इस दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है.  सूर्य ग्रहण के सूतक काल में मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं. पूजा-अर्चना वर्जित होती है. ग्रहण पर सूतक के दौरान भगवान की मूर्तियों का स्पर्श नहीं किया जाता है और न ही इनकी पूजा-पाठ होती है. सूतक काल की शुरूआत से लेकर इसके खत्म होने तक न तो खाना बनाया जाता है और न ही खाना खाया जाता है.  

8:39 AM (3 वर्ष पहले)

क्यों खास है इस बार का सूर्य ग्रहण ( Surya Grahan 2023 Why is this special)

Posted by :- pragya kashyap

इस बार का सूर्य ग्रहण तीन रूपों में दिखाई देगा, जिसको खगोल विज्ञान में हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा गया है. हाइब्रिड सूर्य ग्रहण आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण का मिश्रण होता है. यह सूर्य ग्रहण लगभग 100 साल में एक ही बार देखने को मिलता है. इस सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा की धरती से दूरी न तो ज्यादा होती है और न कम. इस दुर्लभ ग्रहण के दौरान सूर्य कुछ सेकेंड के लिए एक वलय यानी रिंग जैसी आकृति बनाता है, जिसे अग्नि का वलय यानी रिंग ऑफ फायर कहा जाता है. 

8:27 AM (3 वर्ष पहले)

सूर्य ग्रहण पांच घंटे 24 मिनट तक रहेगा

Posted by :- pragya kashyap

आज इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी वैशाख अमावस्या के दिन लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण सुबह 07 बजकर 04 मिनट से शुरू हुआ है और यह दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि पांच घंटे 24 मिनट तक रहेगी.

Advertisement
8:26 AM (3 वर्ष पहले)

देखें सूर्य ग्रहण की पहली तस्वीर, ऑस्ट्रेलिया में सबसे पहले दिखा, बाकी देशों में ऐसा है नजारा

Posted by :- pragya kashyap

ऑस्ट्रेलिया में सूर्य ग्रहण दिखने लगा है. यह ग्रहण अमेरिका, चीन और जापान में भी लग रहा है.

8:07 AM (3 वर्ष पहले)

सूर्य ग्रहण के दौरान क्यों होता है खाना पीना वर्जित 

Posted by :- pragya kashyap

धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी नहीं खाना चाहिए. स्कंद पुराण में भी उल्लेखित है कि सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने से सेहत पर गलत असर पड़ता है. यह भी बताया गया है कि सूर्य ग्रहण के समय भोजन करने से सारे पुण्य और कर्म नष्ट हो जाते हैं. 

8:04 AM (3 वर्ष पहले)

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें 

Posted by :- pragya kashyap

1. सूर्य ग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान करें. पूरे घर और देवी देवताओं को शुद्ध करें. 
2. ग्रहण के दौरान सीधे सूर्य को देखने से बचना चाहिए. 
3. ग्रहण के दौरान बाहर जाने से बचें. साथ ही ध्यान रखें कि आप कोई गलत काम न करें. 
4. ग्रहण के बाद हनुमान जी की उपासना करें.

8:00 AM (3 वर्ष पहले)

क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा?

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा. यह सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर ही दिखाई देगा.

8:00 AM (3 वर्ष पहले)

कब लगता है सूर्य ग्रहण 

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और पृथ्वी पर छाया डालता है. इस अवस्था में वो सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक लेता है. कंकणाकृति सूर्य ग्रहण मिला जुला सूर्य ग्रहण माना जाता है जिसमें ग्रहण एक कुंडलाकार सूर्य ग्रहण के रूप में शुरू होता है फिर धीरे-धीरे यह पूर्ण सूर्य ग्रहण में बदल जाता है और फिर वापस आकर कुंडलाकार सूर्य ग्रहण में बदल जाता है.

Advertisement
7:57 AM (3 वर्ष पहले)

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें (Surya Grahan Dos and Donts)

Posted by :- pragya kashyap

1. ग्रहण के दौरान किसी सुनसान जगह, श्मशान पर अकेले नहीं जाना चाहिए. दरअसल, इस दौरान नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं. 
2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए और ना सूई में धागा डालना चाहिए. 
3. इसके अलावा ग्रहण के दौरान यात्रा करने से भी बचना चाहिए और शारीरिक संबंध बनाना भी मना होता है. 

 

7:48 AM (3 वर्ष पहले)

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर दिखाई देगा.

7:47 AM (3 वर्ष पहले)

कैसे देखें लाइव सूर्य ग्रहण

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

Live Streaming of solar Eclipse: NASA और  Timeanddate.com दोनों ने सूर्य ग्रहण के दीदार के लिए लाइव स्ट्रीम लिंक जारी किया है. इसके जरिए दुनिया भर के लोग इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सकेंगे. इसके अलावा आप 'Royal Observatory Greenwich' के यूट्यूब चैनल पर भी सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते हैं. 

यहां पर देंखे लाइव- सूर्य ग्रहण देखने के लिए आप NASA के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं जो भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे से लाइव दिखाएगा. इसके अलावा Timeanddate.com पर जाकर सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते हैं.

7:47 AM (3 वर्ष पहले)

आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का समय

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

सूर्य ग्रहण सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर शुरू हो चुका है. यह ग्रहण दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा. सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है. यह ग्रहण वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में लग रहा है.

Advertisement
Advertisement