Shukra Gochar 2026 : ज्योतिष शास्त्र में सुख-सुविधा, रोमांस और ऐश्वर्य के दाता माने जाने वाले शुक्र देव जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं. 27 अप्रैल 2026 को शुक्र का होने वाला यह गोचर ब्रह्मांडीय ऊर्जा में बड़ा बदलाव लाएगा. शुक्र का यह नक्षत्र और राशि परिवर्तन कुछ खास राशियों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है. अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी या करियर में रुकावटों का सामना कर रहे थे, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि शुक्र की शुभ दृष्टि आपकी किस्मत के बंद ताले खोलने वाली है.
1. वृषभ राशि (Taurus):
शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और 20 मई के बाद से आपकी सुख-सुविधाओं में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. आपके व्यक्तित्व में निखार आएग, लोग आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे. अगर आप लग्जरी आइटम, वाहन या प्रॉपर्टी में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो मई और जून का महीना आपके लिए सबसे सटीक है. आय के नए स्रोत खुलेंगे.
2. मिथुन राशि (Gemini):
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर प्रेम संबंधों और पारिवारिक सुख में वृद्धि लाएगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी, जून के पहले सप्ताह तक पदोन्नति (Promotion) के प्रबल योग बनेंगे. जो लोग क्रिएटिव फील्ड, फैशन या मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें इस दौरान कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है.
3. तुला राशि (Libra):
तुला राशि वालों के लिए 20 मई से जुलाई के बीच का समय आर्थिक रूप से बेहद मजबूत रहने वाला है. शुक्र की कृपा से पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस से बड़ा मुनाफा होगा. सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन धन का प्रवाह भी उतना ही तेज रहेगा.
शुक्र को मजबूत करने के अचूक उपाय
शुक्रवार का दान: हर शुक्रवार को सफेद वस्तुओं जैसे दूध, दही या मिश्री का दान करें.
मंत्र जाप: नियमित रूप से 'ॐ शुं शुक्राय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.
सफाई और सुगंध: शुक्र को शुद्धता पसंद है, इसलिए साफ-सुथरे कपड़े पहनें और इत्र का प्रयोग करें.