scorecardresearch
 

Navpancham Rajyog 2026: होली के बाद बनेगा नवपंचम राजयोग! होगी गुरु सूर्य की युति, ये राशियां होंगी मालामाल

Navpancham Rajyog 2026: 5 मार्च 2026 को बनने वाला नवपंचम राजयोग सूर्य और गुरु के विशेष कोण से बन रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा. हालांकि मिथुन, सिंह और मीन राशि वालों के लिए यह समय करियर, धन और प्रतिष्ठा में जबरदस्त वृद्धि के संकेत दे रहा है.

Advertisement
X
साल 2026 में सूर्य गुरु की युति इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियों का अंबार (Photo: Getty Images)
साल 2026 में सूर्य गुरु की युति इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियों का अंबार (Photo: Getty Images)

Navpancham Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य और गुरु दोनों को बेहद प्रभावशाली ग्रह माना जाता है. सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व, सरकारी क्षेत्र और सम्मान का प्रतीक है, जबकि गुरु को ज्ञान, भाग्य, धन, विवाह और संतान सुख का कारक कहा गया है. जब ये दोनों ग्रह खास कोण बनाते हैं, तो शुभ योग बनते हैं जिनका असर सभी राशियों पर पड़ता है. इस समय गुरु मिथुन राशि में हैं और सूर्य कुंभ राशि में स्थित हैं. 5 मार्च 2026 की रात 10 बजकर 41 मिनट के बाद दोनों ग्रह 120 डिग्री के कोण पर आ जाएंगे. इसी स्थिति को नवपंचम राजयोग कहा जाता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह योग करियर, बिजनेस, धन और प्रतिष्ठा के मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है. हालांकि प्रभाव सभी राशियों पर होगा, लेकिन मीन, सिंह और मिथुन राशि के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है. यह भविष्यफल चंद्र राशि के आधार पर है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग भाग्य का साथ दिला सकता है. करियर में तेजी से आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. नई नौकरी या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी मेहनत की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी खुश रहेंगे. व्यापार में विस्तार के योग हैं और नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और आय बढ़ने के संकेत हैं. प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा. ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, जिससे आप हर काम में सक्रिय रहेंगे.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय प्रगति का द्वार खोल सकता है. व्यक्तित्व में निखार आएगा. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा. नौकरी में लंबे समय से इंतजार कर रहे अवसर मिल सकते हैं. विदेश यात्रा या बाहर से जुड़े काम में सफलता मिल सकती है. व्यापार में साझेदारी से लाभ होने के योग हैं. आय में वृद्धि होगी. निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. सेहत भी सामान्य से बेहतर रहेगी.

Advertisement

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए यह योग नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं. काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगी. व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट या बड़ी डील मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है, खासकर यदि आप अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement