Mangal Gochar 2026: 23 फरवरी को मंगल देव मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. इस राशि में बुध, शुक्र, सूर्य और राहु का चतुर्ग्रही योग भी बना हुआ है. ऐसे में ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि के घर में मंगल का गोचर तीन राशियों की मुश्किल बढ़ा सकता है. इन राशि वालों का खर्च कंट्रोल से बाहर रहेगा. पैसा बड़ी मुश्किल से आपकी जेब में टिकेगा. उधार या लोन की चिंता सताएगी. आइए जानते हैं कि मंगल की चाल बदलते ही किन राशियों को सावधान रहना होगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए समय थोड़ा कठिन दिखाई दे रहा है. इस दौरान एक छोटी सी भूल आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है. व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है. कमाई या तरक्की का अच्छा अवसर हाथ से निकल सकता है. घर से लेकर ऑफिस तक तनाव आपका पीछा नहीं छोड़ेगा. दांपत्य जीवन में धैर्य बनाए रखे. जीवनसाथी के साथ मतभेद न रखें. समझदारी और संयम से ही स्थिति संभल सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लग्न भाव में मंगल पधार रहे हैं. यह गोचर आपके लिए बड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा. जिद, अहंकार और जल्दबाजी आपका बड़ा नुकसान करवा सकती है. चोट, दुर्घटना से बचाव रखना होगा. कीमती वस्तु खो सकती हैं. सोने-चांदी की चीजों का विशेष ख्याल रखें. तरक्की के लिए कोई बड़ा जोखिम न उठाएं. दूसरों के वाद-विवाद में पड़ने से भी बचें
मीन राशि
मीन राशि राशि वालों को यह गोचर धन हानि देने वाला है. आय-व्यय में संतुलन बिगड़ेगा. खर्च बढ़ने से आपका बैंक बैलेंस प्रभावित हो सकता है. पैतृक संपत्ति के मामले में भी झटका लग सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में नहीं रहेंगे. बिना विचार किए निवेश करना नुकसानदेह रहेगा. छिपे हुए विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. कार्यस्थल पर प्रतिद्वंद्वियो से सावधान रहें.
उपाय
यदि कुंभ राशि में मंगल के जाने से आपकी मुश्किल बढ़ जाएं तो कुछ खास उपाय सहायक हो सकते हैं. मंगलवार को हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा कर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें. शनिवार को शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल और काले तिल का दीपक जलाएं हैं. और