scorecardresearch
 

Mahashivratri 2026 upaay: महाशिवरात्रि 2026 पर करें ये उपाय, नौकरी और बिजनेस में मिलेगी सफलता

Maha Shivratri 2026:  महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी. यह दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम से किए गए उपाय जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं.

Advertisement
X
महाशिवरात्रि 2026 उपाय
महाशिवरात्रि 2026 उपाय

Maha Shivratri 2026:  महाशिवरात्रि भगवान शिव की कृपा पाने का विशेष अवसर है. इस बार ये पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस पावन दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं. खासतौर पर विवाह, धन और पारिवारिक सुख से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है. अगर आप भी जीवन में सुख-समृद्धि, आर्थिक उन्नति और वैवाहिक स्थिरता चाहते हैं, तो इन 7 सरल और प्रभावी उपायों को अपना सकते हैं.

1. गंगाजल या पंचामृत से अभिषेक
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है. आप गंगाजल, कच्चा दूध या पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से अभिषेक कर सकते हैं. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, इससे घर में सुख-शांति व समृद्धि का वास होता है.

2. 21 बेलपत्र और भांग-धतूरा अर्पित करें
भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है. इस दिन 21 बेलपत्रों पर चंदन लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. साथ ही भांग, धतूरा और सफेद पुष्प चढ़ाएं. मान्यता है कि इससे प्रेम विवाह की इच्छा पूरी होती है. दांपत्य जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं. 

3. माता पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित करें
वैवाहिक सुख और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए माता पार्वती को सुहाग की वस्तुएं चढ़ाना शुभ माना जाता है.  लाल या हरे रंग की चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी और लाल चुनरी अर्पित करें. इससे रिश्तों में प्रेम, विश्वास और स्थिरता आती है.

Advertisement

4. शमी पत्र से दूर करें आर्थिक बाधा
यदि आप आर्थिक तंगी या धन हानि से परेशान हैं, तो 5 या 7 शमी के पत्ते भगवान शिव को अर्पित करें. पूजा के बाद एक पत्ता अपनी तिजोरी या पर्स में रखें. मान्यता है कि इससे धन संबंधी समस्याएं कम होती हैं.

5. गन्ने के रस से करें अभिषेक
गन्ने का रस लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है.  महाशिवरात्रि पर इससे अभिषेक करने से आर्थिक उन्नति होती है , आपका रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बढ़ती है. 

6. “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जाप
महाशिवरात्रि की रात इस पवित्र मंत्र का 108 बार जाप करें.  यह मंत्र मानसिक शांति देता है,  नौकरी या व्यापार में सफलता दिलाने में सहायक माना जाता है. 

7. नंदी को हरा चारा खिलाएं
भगवान शिव के वाहन नंदी को हरा चारा अर्पित करना भी शुभ होता है.  यदि विवाह में बाधा आ रही हो, तो नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहें. साथ ही गुड़ अर्पित करने से मन को शांति मिलती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement