scorecardresearch
 

Jadatva Yog 2026: कुंभ राशि में बना जड़त्व योग! अगले 60 दिन तक इन लोगों को रहना होगा सतर्क

Jadatva Yog 2026: 3 फरवरी से 11 अप्रैल 2026 तक कुंभ राशि में बुध और राहु की युति से जड़त्व योग बना हुआ है. ज्योतिष के अनुसार इसका असर खासतौर पर वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि के करियर और निर्णय क्षमता पर पड़ सकता है.

Advertisement
X
बुध राहु की युति से बनेगा जड़त्व राजयोग (Photo: ITG)
बुध राहु की युति से बनेगा जड़त्व राजयोग (Photo: ITG)

Jadatva Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में जब बुध और राहु एक ही राशि में साथ आ जाते हैं, तो जड़त्व योग बनता है. इसे सामान्यतः चुनौतीपूर्ण योग माना जाता है, क्योंकि यह सोचने-समझने की क्षमता, निर्णय शक्ति और प्रोफेशनल लाइफ को प्रभावित कर सकता है. इस समय यह योग कुंभ राशि में 3 फरवरी से सक्रिय है और 11 अप्रैल 2026 तक इसी राशि में बना रहेगा. यानी करीब 2 महीने कुछ राशियों को कामकाज के मामले में खास सावधानी बरतनी होगी. किन राशियों को रहना होगा सतर्क?

वृषभ राशि

इस दौरान करियर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है. ऑफिस में छोटी गलती भी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है. नई नौकरी या बड़ा निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. धैर्य और प्लानिंग से ही हालात संभलेंगे. आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है.

कन्या राशि

जड़त्व योग से काम में देरी या टीम के साथ तालमेल की कमी महसूस हो सकती है. सहकर्मियों से गलतफहमी बढ़ने की आशंका है. किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. बिजनेस में बड़ा जोखिम न लें. निवेश से पहले सलाह जरूर लें. सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी रहेगा. 

वृश्चिक राशि

जड़त्व योग से वृश्चिक राशि वालों को करियर में मानसिक तनाव बढ़ सकता है. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी में देरी संभव है. वरिष्ठ अधिकारियों से बात करते समय संयम रखें. गुस्से या कड़वे शब्द रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, वाणी पर संयम रखें. किसी भी जरूरी काम का बैकअप प्लान तैयार रखें. 

Advertisement

जड़त्व योग के नकारात्मक प्रभाव कम करने के आसान उपाय

1. जल्दबाजी में बड़े फैसले न लें. 
2. जोखिम भरे निवेश या जॉब चेंज से बचें. 
3. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें. 
4. रोज कुछ समय ध्यान या प्राणायाम करें, ताकि मन शांत रहे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement