scorecardresearch
 

Holi Vastu Upay: होलिका की राख बदल देगी तकदीर! करें ये वास्तु उपाय

Holi Vastu Upay: क्या आप जानते हैं कि होलिका दहन की राख आपकी किस्मत बदल सकती है? अगर आप भी पैसों की तंगी या घर के वास्तु दोष से परेशान हैं, तो इस होली कुछ आसान उपाय जरूर अपनाएं. मान्यता है कि ये उपाय ना सिर्फ पैसों की कमी दूर करते हैं साथ ही सेहत को भी बेहतर बनाते हैं.

Advertisement
X
होलिका की राख बदल सकती है किस्मत !
होलिका की राख बदल सकती है किस्मत !

Holi 2026 Vastu Upay: शास्त्रों में होलिका की अग्नि को अत्यंत पवित्र माना गया है, क्योंकि इसमें 'भक्त प्रहलाद' की भक्ति और भगवान नरसिंह की शक्ति का वास होता है. अक्सर हम होलिका दहन देख कर घर लौट आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जलने के बाद पीछे बची 'राख' (Holika Bhasma) असल में एक दिव्य औषधि और सौभाग्य का खजाना है? अगर आप छोटी-मोटी परेशानियों, नजर दोष या पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं, तो इस साल 2026 में होलिका की ठंडी राख के ये आसान उपाय आपके बंद किस्मत के दरवाजे खोल सकते हैं. जानते हैं उन उपायों के बारे में. 

1. घर की कलह और वास्तु दोष 
अगर आपके घर में बिना बात के झगड़े होते हैं या मन भारी रहता है, तो समझ लीजिए कि वहां 'निगेटिव एनर्जी' का डेरा है. इस निगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए होलिका दहन के अगले दिन सुबह, राख ठंडी होने पर थोड़ी सी राख घर ले आएं. इस राख को घर के हर कोने में थोड़ा-थोड़ा छिड़क दें.  मान्यता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में सुख-शांति आती है. 

2. खाली तिजोरी भरने का गुप्त उपाय
मेहनत के बाद भी अगर जेब खाली रहती है या पैसा पानी की तरह बह जाता है, तो यह छोटा सा टोटका आजमाएं. एक छोटा सा लाल रेशमी कपड़ा लें.उसमें होलिका की थोड़ी सी राख और एक चांदी का सिक्का (अगर न हो तो तांबे का सिक्का) रख दें. इसे छोटी सी पोटली बनाकर अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें. माना जाता है कि इससे धन का अनावश्यक खर्च रुकता है और बरकत बनी रहती है. 

Advertisement

3. नजर दोष और 'बुरी नजर' से सुरक्षा
छोटे बच्चों को अक्सर नजर लग जाती है या घर के बड़ों का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने लगता है. होलिका की राख को एक ताबीज में भरकर गले में पहन लें या फिर रोज सुबह इस राख का एक छोटा सा तिलक माथे पर लगाएं. यह एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, यह राहु-केतु जैसे ग्रहों के बुरे प्रभाव को भी शांत करता है. 

4. नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए 
अगर आपका काम बनते-बनते बिगड़ जाता है या बिजनेस में घाटा हो रहा है, तो राख का यह उपाय काफी कारगर है. होलिका की राख में थोड़ी सी राई और साबुत नमक मिलाएं. इसे एक कांच की कटोरी में भरकर अपने कार्यस्थल (ऑफिस या दुकान) के मुख्य द्वार के पास कहीं छुपा कर रख दें.  इससे ग्राहकों की आवाजाही बढ़ती है, ये उपाय व्यापार में आने वाली रुकावटें दूर करता है.

5. बीमारी और मानसिक तनाव से मुक्ति
अगर घर में कोई लंबे समय से बीमार है या आपको बहुत ज्यादा स्ट्रेस रहता है. पूर्णिमा की रात (होलिका दहन के बाद) थोड़ी सी राख को पानी में मिलाकर उससे स्नान करें (या नहाने के पानी में एक चुटकी डाल लें).  इसे 'विभूति स्नान' कहा जाता है, जो शरीर की नकारात्मकता को सोख लेता है और मन को शांति देता है. 

Advertisement

6- कर्ज मुक्ति के लिए: अगर आप कर्ज के बोझ से दबे हैं, तो होलिका की राख में थोड़ी सी पीली सरसों मिलाकर एक तांबे के लोटे में भर लें.  उसे अपने घर की उत्तर दिशा (North) में रख दें. माना जाता है कि इससे फंसा हुआ धन वापस आने के योग बनते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement