Gajkesari Rajyog 2026 effects on Rashi : फरवरी 2026 के अंत में एक खास ज्योतिषीय योग बनने जा रहा है, जिसे गजकेसरी राजयोग कहा जाता है. 26 फरवरी को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से गुरु ग्रह विराजमान हैं. चंद्रमा और गुरु की यह युति बेहद शुभ मानी जाती है और इसका असर कुछ राशियों पर खास तौर पर देखने को मिलेगा.
क्या होता है गजकेसरी राजयोग?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली या गोचर में चंद्रमा और गुरु एक ही राशि में आ जाते हैं या एक-दूसरे से केंद्र (1, 4, 7, 10 भाव) में स्थित होते हैं, तब गजकेसरी राजयोग बनता है. यह योग व्यक्ति को ज्ञान, प्रतिष्ठा, धन और जीवन में स्थिरता देने वाला माना जाता है. जिन लोगों की कुंडली में यह योग मजबूत होता है, उन्हें समाज में सम्मान और अच्छे अवसर मिलने की संभावना ज्यादा रहती है.
मिथुन राशि
यह योग मिथुन राशि में ही बन रहा है, इसलिए इन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है. कामकाज में आपकी छवि मजबूत होगी और ऑफिस में सम्मान बढ़ेगा. आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिससे कामों में सफलता मिलेगी. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय करियर में ग्रोथ लेकर आ सकता है. नौकरी में तरक्की और आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. लव लाइफ में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह योग तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. व्यापार करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्य को मजबूत करेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और हर क्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं. यात्रा के योग बन सकते हैं, खासकर विदेश जाने का मौका मिल सकता है. साथ ही किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर भी मिल सकता है.