Budh Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धि और संचार का प्रतीक माना जाता है. यह ग्रह लगभग हर 15 दिन में अपनी राशि बदलता है और समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करता है. बुध का प्रभाव खासतौर पर शिक्षा, व्यापार, तर्क शक्ति और बातचीत के तरीके पर पड़ता है, इसलिए इसकी स्थिति में बदलाव कई क्षेत्रों में असर दिखाता है. इस समय बुध मीन राशि में स्थित हैं. लेकिन 22 अप्रैल यानी आज बुध रेवती नक्षत्र में प्रवेश किया और 30 अप्रैल तक वहीं रहेगा, इसके बाद यह अश्विनी नक्षत्र में चला जाएगा. रेवती नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में अंतिम माना जाता है. इसका संबंध मीन राशि से होता है, जिसका स्वामी गुरु बृहस्पति है.
हालांकि, बुध इस समय अपनी नीच राशि मीन में है, जिससे इसका असर सकारात्मक भी हो सकता है. इस बदलाव के कारण कुछ राशियों के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. तो आइए जानते हैं कि बुध के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होने जा रहा है.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लिए बुध का यह गोचर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. लंबे समय से अटकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके लक्ष्य पूरे होने में मदद मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं. व्यापार में नए अवसर और लाभ मिल सकता है. परिवार और प्रेम जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय भाग्य का साथ लेकर आ सकता है. करियर और पढ़ाई में नए मौके मिल सकते हैं, खासकर विदेश से जुड़े अवसर सामने आ सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप नए काम करने के लिए प्रेरित होंगे. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लिए बुध का यह परिवर्तन आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सुधार ला सकता है. परिवार में चल रही समस्याएं खत्म हो सकती हैं. रिश्तों में मधुरता आएगी. धन से जुड़े मामलों में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं. बोलचाल में सावधानी रखना जरूरी है, वरना छोटी बात भी विवाद का कारण बन सकती है.