Anu Meena Suicide case: बीते महीने जयपुर में हुए अनु मीणा सुसाइड केस में नया CCTV फुटेज सामने आया है. इसने ने पूरे केस की जांच को नया मोड़ दे दिया है. फुटेज में अनु मीणा का एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पति गौतम उससे बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है. मामला बीते महीने 7 अप्रैल का है, जब अनु मीणा ने खुदकुशी कर ली थी लेकिन अब अनु के मोबाइल से कुछ अहम वीडियो और सबूत मिलने के बाद परिवार वालों ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.