यूपी में बिजली कटौती को लेकर सियासी लड़ाई चरम पर पहुंच गई है. एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है वहीं मायावती ने भी बिजली विभाग को निशाने पर लिया है. इस सियासी लड़ाई के बीच यूपी के बिजली मंत्री ने अखिलेश पर सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया है. वहीं गाजियाबाद में बिजली कटौती की गाज विभाग के इंजीनियर पर गिरी है.