scorecardresearch
 

एक करोड़ रुपये की नौकरी छोड़ अमेरिका से लौटा अपने शहर, अब MP में लड़ेगा इलेक्शन

MP Assembly Election 2023: रीवा में रहने वाला एक युवा अमेरिका से करोड़ों की नौकरी छोड़कर विधायकी का चुनाव लड़ने अपने गांव आया है. पेशे से आर्किटेक्ट 25 वर्षीय प्रखर प्रताप सिंह को आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है. प्रखर का कहना है कि उनकी विधानसभा में कई समस्याएं है, गरीबों की छोटी छोटी जरुरते हैं जो पूरी नहीं हो पाई हैं.

Advertisement
X
प्रखर प्रताप सिंह (फोटो-आजतक)
प्रखर प्रताप सिंह (फोटो-आजतक)

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के रीवा में रहने वाला एक युवा अमेरिका से करोड़ों की नौकरी छोड़कर विधायकी का चुनाव लड़ने अपने गांव आया है. पेशे से आर्किटेक्ट इस युवा के चर्चे पूरे जिले में हो रहे हैं. 25 वर्षीय प्रखर प्रताप सिंह जिले के रायपुर कर्चुलियान के रहने वाले हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के दून स्कूल से हुई फिर वो अमेरिका चले गए थे.

अमेरिका में आर्किटेक्ट की डिग्री और इटली में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद वो सालाना 1 करोड़ रुपये के पैकज की अमेरिका में नौकरी करने लगे. लेकिन वतन की मिट्टी महक, गांव की यादें, गरीबों का दर्द उन्हें परेशान करने लगा. इसी बीच इंडियन सोसाइटी में प्रखर प्रताप सिंह की मुलाकात कुछ भारतीय नेताओं से हुई और उन्होंने एक नई राह मिल गई.

अमेरिका में करोड़ों की नौकरी छोड़ भारत लौटा युवा

फिर क्या था बिना देरी के प्रखर प्रताप सिंह भारत लौटे और राजनीति के रण में उतरने का फैसला किया. उन्होंने गुढ़ विधानसभा सीट से उम्मीदवारी कर जनता की सेवा करने का मजबूत इरादा कर लिया. प्रखर प्रताप सिंह के घराने से कोई भी राजनीति में नहीं गया था. उन्हें आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है. 

Advertisement

गुढ़ विधानसभा सीट से लड़ेगा विधायकी का चुनाव

प्रखर के पिता भानू सिंह बताते हैं कि प्रखर बचपन से ही काफी होनहार थे. पढ़ाई में जिसके चलते उन्हें दून स्कूल भेज दिया. वहां से वो अमेरिका और फिर इटली पढ़ने गए. अच्छा पैकेज मिलने से प्रखर को अमेरिका में रहने की सलाह दी, लेकिन अपने बब्बा साहब से प्रभावित होकर प्रखर समाजसेवा की राह पर चल पड़े. 

गरीब लोगों का जीवन स्तर सुधारना है लक्ष्य

प्रखर का कहना है कि उनकी विधानसभा में कई समस्याएं है, गरीबों की छोटी छोटी जरुरतें हैं जो पूरी नहीं हो पाई हैं. मेरी कोशिश रहेगी कि वो जमीनी स्तर पर काम करें. जिससे लोगों का जीवन स्तर में सुधार हो और लोग खुश होकर रहें.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement