scorecardresearch
 

नोटिस मिला तो टीचर ने खोया आपा, स्कूल में निकाल ली पिस्टल, फिर BEO को धमकी देने पहुंच गया ऑफिस

MP News: सीएम राइज स्कूल में पदस्थ एक टीचर को नोटिस मिला तो वो अपना आपा खो बैठा. तमतमाए टीचर ने स्कूल में पिस्तौल निकाल ली और एक अन्य टीचर पर तान दी. यही नहीं, टीचर बीईओ कार्यालय पहुंचे और पिस्टल निकालकर धमकाने लगे.

Advertisement
X
पिस्टल लहराने वाले टीचर की तस्वीर.
पिस्टल लहराने वाले टीचर की तस्वीर.

मध्य प्रदेश के खरगोन में सीएम राइज स्कूल में पदस्थ एक टीचर को नोटिस मिला तो वो अपना आपा खो बैठा. तमतमाए टीचर ने स्कूल में पिस्तौल निकाल ली और एक अन्य टीचर पर तान दी. यही नहीं, टीचर बीईओ कार्यालय पहुंचे और पिस्टल निकालकर धमकाने लगे. मामले की सूचना मिलने पर आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने प्राथमिक शिक्षक पराग सांवले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. मामले में एफआईआर भी होगी.

जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सेगांव थाना क्षेत्र स्थित सीएम राइज स्कूल में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक पराग सांवले की लगातार शिकायत मिलने के चलते आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त कार्यालय से कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया. ये पत्र जब गुरुवार को पदस्थ शिक्षक सांवले को दिया जा रहा था तो वो आगबबूला हो गए और कारण बताओ सूचना पत्र लेने से इनकार कर दिया. 

यही नहीं, शिक्षक सांवले विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और पदस्थ बीएओ के बारे में पूछते हुए कर्मचारियों के सामने पिस्तौल निकालकर लहराई. शासकीय सीएम राइज विद्यालय सेगांव के प्राथमिक क्षेत्र में भी शिक्षक सांवले ने पिस्तौल निकाली थी. शिक्षक ने प्रकाश चंद पटेल को धमकी भी दी. 

इस बात की सूचना जब सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग हाय दायित्व सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य को मिली तो उन्होंने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक शिक्षक सीएम राइज सांवले को निलंबित कर भगवानपुरा कार्यालय अटैच कर दिया. 

Advertisement

इसलिए दिया कारण बताओ नोटिस
शिक्षक पर प्रयाग सांवले को लगातार एक माह से समय पर संस्था में ना आने, शराब पीकर संस्था में आने, संस्था के शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार और दादागिरी करने के संबंध में शिकायत मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सेगांव के द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। 

FIR भी कराएंगे दर्ज  
मामले को लेकर आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य का कहना है कि संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. थाने जाकर FIR कराने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को कहा गया है. 

डर से कांपने लगे थे कर्मचारी 
कर्मचारियों का कहना है कि ज्यादातर कर्मचारी शिक्षक सांवले से डरते थे. जब गुरुवार को नोटिस देने कर्मचारी पहुंचा तो सांवले गुस्से से भर गए और पिस्टल निकाल ली. इस पर स्कूल के सभी कर्मचारी डर गए. इतना ही नहीं, शिक्षक पिस्टल लेकर बीईओ कार्यालय सेगांव पहुंचे गए और वहां बीईओ को पुकारते हुए पिस्टल निकाल ली. 

आसानी से मिल जाती है पिस्टल 
बता दें कि खरगोन जिले के सिगनूर गांव देसी पिस्तौल बनाने और सप्लाई करने के मामले में पूरे देश में कुख्यात है. यहां से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में सप्लाई की जाती है. एक पिस्टल 25 से ₹50 हजार तक बेची जाती है. मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर ही गांव होने से कई लोग अवैध रूप से अवैध हथियार खरीद लेते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement