scorecardresearch
 

जर्मनी में डॉक्टर पति ने मांगे दहेज में 1 करोड़ रुपये फिर पत्नी से बोला- देह व्यापार करो यहां लीगल है

महिला का आरोप है कि उसके पति ने एक करोड़ रुपये की डिमांड की. साथ ही उसने कहा कि शादी के बाद वो उसकी प्रॉपर्टी है अब वो उसे जैसा चाहे वैसा इस्तमाल कर सकता है. पत्नी ने शिकायत में पुलिस को बताया कि पति ने उससे कहा कि जर्मनी में देह व्यापार लीगल है इसलिए वो ऐसा कर उसे रुपये कमा कर दे.

Advertisement
X
डॉक्टर पति ने दहेज में मांगे 1 करोड़ रुपये
डॉक्टर पति ने दहेज में मांगे 1 करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश के इंदौर से दहेज प्रताड़ना का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां जर्मनी में रहने वाले एक डॉक्टर पर उसकी पत्नी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज कराया है. जर्मनी से इंदौर लौटी महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए और स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. 

पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि शादी के बाद जब वो जर्मनी गई तो उसके डॉक्टर पति ने कई मांगे रखी. जिसे पूरा करना उसके लिए संभव नहीं था जिसकी वजह से उसे वापस भारत लौटना पड़ा. महिला का आरोप है कि उसके पति ने एक करोड़ रुपये की डिमांड की. साथ ही उसने कहा कि शादी के बाद वो उसकी प्रॉपर्टी है अब वो उसे जैसा चाहे वैसा इस्तमाल कर सकता है. 

दहेज में स्कॉर्पियो की डिमांड, पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, 5 लोगों पर FIR दर्ज

डॉक्टर पति ने दहेज में मांगे एक करोड़ रुपये

पत्नी ने शिकायत में पुलिस को बताया कि पति ने उससे कहा कि जर्मनी में देह व्यापार लीगल है इसलिए वो ऐसा कर उसे रुपये कमा कर दे. जब महिला ने अपने पति की इस बात को विरोध किया तो उसने उसे 31 जनवरी 2024 वापस भारत भेज दिया. जब पीड़िता ने पूरी बात अपने घर पर बताई तो मामले का खुलासा हुआ और विजय नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई. 

Advertisement

पति ने देह व्यापार करने का दबाव डाला

इस मामले पर पुलिस उपायुक्त अभिषेक आनद ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है, उसका पति जर्मनी में रहता है. आरोपी के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट और शारीरिक शोषण के तहत केस दर्ज किया गया. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement