scorecardresearch
 

राज्यपाल की बेडशीट बदलने में हुई देरी... SDM से लेकर तहसीलदार तक रडार पर, हाउसकीपिंग एजेंसी की छुट्टी

इंदौर में राज्यपाल के प्रवास के दौरान प्रोटोकॉल और साफ सफाई में हुई बड़ी लापरवाही पर प्रशासन ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' की है. लापरवाही की गाज न केवल प्राइवेट फर्म पर गिरी है, बल्कि कई प्रशासनिक अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस थमा दिए गए हैं.

Advertisement
X
इंदौर की VIP प्रोटोकॉल से खिलवाड़.(Photo:Screengrab)
इंदौर की VIP प्रोटोकॉल से खिलवाड़.(Photo:Screengrab)

इंदौर में राज्यपाल के प्रवास के दौरान व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. कलेक्टर ने कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वहीं रेसीडेंसी कोठी में व्यवस्था देख रही फर्म रतन एम्पोरियम की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं. मामले में लंबित भुगतान से 20 से 30 प्रतिशत राशि काटने का भी निर्णय लिया गया है. 

दरअसल, मध्यप्रदेश की राज्यपाल मांगीबाई पटेल ने 16 फरवरी को रेसीडेंसी कोठी में रात्रि विश्राम किया था. प्रवास के दौरान व्यवस्थाओं में कमी की शिकायत सामने आई. राज्यपाल के OSD ने बेडशीट बदलने का अनुरोध किया गया था, जिसे व्यवस्था संभाल रही फर्म रतन एम्पोरियम के कर्मचारियों ने समय पर पूरा नहीं किया. 

इसके अलावा, सुबह निरीक्षण के दौरान किचन क्षेत्र में स्वच्छता मानकों का पालन संतोषजनक नहीं पाया गया और डस्टबीन खुली मिली, जिस पर स्टाफ ने नाराजगी जताई. 

प्रशासन ने साफ किया है कि किचन में कोकरोच मिलने की कोई घटना नहीं हुई, लेकिन वीवीआई प्रोटोकॉल में कमी को गंभीरता से लिया गया है.

यह भी पढ़ें: सीएम शिवराज को ठंडा खाना दिया तो अधिकारी सस्पेंड, राजनीति तेज हुई तो किया बहाल

कलेक्टर के निर्देश पर फर्म की सेवाएं तत्काल समाप्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश जारी किए गए हैं. साथ ही लंबित भुगतान से 20 से 30 प्रतिशत राशि काटने का निर्णय लिया गया है. देखें VIDEO:- 

Advertisement

अपर कलेक्टर रोशन राय ने बताया कि लापरवाही के लिए डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, श्रम निरीक्षक, आपूर्ति अधिकारी, सीएमएचओ और सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement