scorecardresearch
 

MP: तहसीलदार ने आंगनबाड़ी केंद्र पर जड़वाया ताला, मौके पर पहुंची परियोजना अधिकारी ने खुलावाया

आगर मालवा जिले के रामपुर भुण्डवास गांव से अफसरों की मनमानी की तस्वीर सामने आई है. मंगलवार को यहां आंगनवाड़ी केंद्र पर ताला बंद था और कई सारी गर्भवती महिलाएं और बच्चे केंद्र के बाहर बैठे रहे. इस दौरान निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार ने आंगनवाड़ी केंद्र पर ताला लगवा दिया था. बाद में परियोजना अधिकारी ने इसे खुलवाया.

Advertisement
X
रामपुर भुण्डवास गांव का आंगनवाड़ी केंद्र
रामपुर भुण्डवास गांव का आंगनवाड़ी केंद्र

आगर मालवा जिले के रामपुर भुण्डवास गांव से अफसरों की मनमानी की तस्वीर सामने आई है. मंगलवार को यहां के आंगनवाड़ी केंद्र पर ताला लगा हुआ था और कई सारी गर्भवती महिलाएं और बच्चे केंद्र के बाहर बैठे रहे.

दरअसल, जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर रामपुर भुण्डवास गांव के के बाहर बच्चों का भोजन चल रहा था. वहीं, गर्भवती महिलाएं केंद्र कर बाहर ही बैठी थीं. मगर, आंगनवाड़ी केंद्र पर ताला लगा हुआ था. 

परियोजना अधिकारी मौके पर पहुंची 

मामले की जानकारी मिलते ही महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी मनीषा चौबे मौके पर पहुंचीं. जानकारी लेने पर उन्हें पता चला कि सोमवार को स्थानीय तहसीलदार ने केंद्र का निरीक्षण किया था.

इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र बंद मिला था. इस पर उन्होंने केंद्र पर ताला लगवा दिया था. साथ ही आदेश दिए थे कि जब तक उनका आदेश न हो, ताला नहीं खोला जाए. 

महिला बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी मनीषा चौबे.
महिला बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी मनीषा चौबे.

परियोजना अधिकारी ने खुलवाया ताला

मौके पर पहुंची परियोजना अधिकारी मनीषा चौबे ने तत्काल तहसीलदार से बाद की. इसके बाद उन्होंने फिर से आंगनबाड़ी केंद्र का ताला खुलवाया. तब जाकर गांव की महिलाओं और बच्चों को राहत मिली, जो केंद्र के बाहर बैठे हुए थे.

Advertisement

यह है तहसीलदार का कहना

जब इस संबंध में तहसीलदार जानकारी लेना चाही, तो उन्होंने कैमरे के सामने आने ने मना कर दिया. हालांकि, उन्होंने कहा कि मैं जब केंद्र पर पहुंचा था तो वह बंद मिला था. इस लापरवाही को देखते हुए मैंने व्यवस्था सुधारने के लिए ताला डलवा दिया था.

Advertisement
Advertisement