scorecardresearch
 

Best Winter Moisturizer: सर्दियों में स्किन टाइप के हिसाब से चुनें मॉइस्चराइजर, खिल उठेगा चेहरा

सर्दियों में मौसम में नमी कम होने के कारण स्किन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में स्किन का अधिक ख्याल रखना होता है. स्किन को ऐसे में ग्लोइंग, हाइड्रेटेड बनाने के लिए स्किन के मुताबिक कैसे मॉइस्चराइजर लगाएं, इस बारे में स्टोरी में जानेंगे.

Advertisement
X
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

Moisturiser according to your skin type: जैसे ही सर्दियों में ठंड बढ़ने लगती है, हमारी त्वचा को और अधिक देखभाल की जरूरत होती है. अगर अच्छे से त्वचा का ख्याल नहीं रखा गया तो स्किन ड्राई हो जाएगी जिससे जलन भी बढ़ने लगेगी. ऐसे में सर्दियों के मौसम में स्किन टाइप के मुताबिक, मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए ताकि स्किन को पर्याप्त नमी मिल सके. त्वचा रोग विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों में नमी के स्तर में गिरावट आती है, जिससे शुष्क हवा चलती है जो त्वचा की नमी को छीन सकती है. इससे कई सारी समस्याएं हो सकती हैं जैसे सूखापन, जलन और सेंशेसन में वृद्धि. ऐसे में आपको अपनी स्किन के मुताबिक, मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए जो त्वचा की नमी को बनाए रखते हैं और त्वचा में पानी को बनाए रखते हैं. अब आपको अपनी स्किन के मुताबिक मॉइस्चराइजर कैसे चुनना है, इस बारे में जान लीजिए.

नॉर्मल स्किन (Normal skin)

नॉर्मल स्किन वाले व्यक्तियों को एक बैलेंस मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए जो स्किन को अधिक ऑयली बनाए बिना ही स्किन की नमी को बैलेंस करता है. 

ऑयली स्किन (Oily skin)

ऑयली स्किन वालों को सर्दियों के दौरान भी मॉइस्चराइजेशन की आवश्यकता हो सकती है. स्किन में पर्याप्त पानी बनाए रखने के लिए और अत्यधिक तेल उत्पादन को रोकने के लिए बिना ऑयल वाला हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर चुनें.

ड्राई स्किन (Dry Skin)

सर्दी में शुष्कता बढ़ जाती है. शुष्क त्वचा वाले व्यक्ति अपनी स्किन को नमी देने के लिए हयालूरोनिक एसिड या ग्लिसरीन जैसे इंग्रेडिएंट वाला क्रीमी मॉइस्चराइजर चुनें.

कॉम्बिनेशन स्किन (Combination skin)

कॉम्बिनेशन स्किन यानी ऐसी स्किन जिसमें कहीं-कहीं ड्राईनेस और कहीं-कहीं ऑयली स्किन हो. शरीर के ऑयली एरिया में लाइट मॉइस्चराइजर लगाएं और ड्राई जगह पर क्रीमी मॉइस्चराइजर लगाएं.

सेंसेटिव स्किन (Sensitive skin)

Advertisement

सेंसेटिव स्किन को अधिक देखभाल की जरूरत होती है. स्किन संबंधी परेशानियों से बचने के लिए बिना खुशबू और हाइपोएलर्जेनिक वाला मॉइस्चराइजर चुनें. त्वचा को सही रखने के लिए कैमोमाइल या एलोवेरा बेस्ड वाली चीजों को स्किन पर लगा सकते हैं.

ऊपर बताए गई स्किन और मौसम की नमी के मुताबिक अपने लिए मॉइस्चराइजर चुनें इससे स्किन हेल्दी भी रहेगी और कोई परेशानी भी नहीं होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement