scorecardresearch
 

जिंदगी में कितनी बार शिद्दत वाला प्यार देता है दस्तक? स्टडी में हुआ शॉकिंग खुलासा

वैलेंटाइन वीक चल रहा है और हर कोई पार्टनर को अपने प्यार इजहार कर रहा है और उनको स्पेशल फील करवा रहा है. आज के दौर में ब्रेकअप और पैचअप आम हो गए हैं और एक रिश्ता टूटते ही लोग नए रिलेशनशिप में आ जाते हैं, लेकिन अब खुलासा हो गया है कि लाइफ में कितनी बार शिद्दत वाला प्यार होता है. आइए जानते हैं कि एक या दो कितनी बार किसी इंसान को पैशनेट लव होता है.

Advertisement
X
फिल्मों वाला प्यार रियल में फील बहुत कम बार होता है. (PHOTO:ITG)
फिल्मों वाला प्यार रियल में फील बहुत कम बार होता है. (PHOTO:ITG)

वैलेंटाइन वीक चल रहा है और हर तरफ लोग प्यार जाहिर कर रहे हैं, इन दिनों कपल्स एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाते हैं. प्यार वो अहसास है, जिसे इंसान अपनी जिंदगी का सबसे स्पेशल एक्सपीरियंस मानता है. हर इंसान को अपनी जिंदगी में कभी ना कभी किसी ना किसी से सच्ची मोहब्बत होती है, ऐसा आपने फिल्मों में तो जरूर सुना होगा.

रोमांटिक मूवीज, नोवेल्स में इश्क के अलग-अलग रंग दिखाए जाते हैं. जिंदगी में प्यार को एक बहुत ही ऊंचा स्थान दिया गया है, फिल्मों में पहली नजर का प्यार होते तो आपने कई बार देखा होगा. मूवीज में तो शिद्दत वाला लव कई बार होते दिखाया जाता है, लेकिन क्या रियल लाइफ में भी प्यार किसी इंसान की जिंदगी में बार-बार दस्तक देता है. 

कोई कहता है कि प्यार सिर्फ एक बार होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाइफ में कितनी बार सच्चा प्यार होता है? हाल ही में अमेरिका मे हुई एक रिसर्च में इस बारे में बड़ा खुलासा हुआ है, आइए जानते हैं एक इंसान को कितनी बार पूरी जिंदगी में शिद्दत वाला प्यार होता है.

10 हजार लोगों पर हुई रिसर्च

अमेरिका के किन्से इंस्टीट्यूट में हुई एक नई स्टडी ने इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की है. इस स्टडी में 18 से 99 साल के 10 हजार 36 सिंगल लोगों से पूछा गया कि वे अपनी जिंदगी में कितनी बार गहरे प्यार में पड़े हैं?  रिसर्च के मुताबिक, एवरेज लोग अपनी पूरी जिंदगी में लगभग 2 बार (2.05 बार) शिद्दत वाले प्यार का एक्सपीरियंस करते हैं. यानी ज्यादातर लोगों को जिंदगी में सिर्फ दो बार सच्चा प्यार होता है.

Advertisement

इतने प्रतिशत लोगों को नहीं हुआ पैशनेट लव

स्टडी में यह भी सामने आया कि 14 प्रतिशत लोगों ने कभी भी ऐसा प्यार फील ही नहीं किया. तो वहीं, 28 प्रतिशत लोग ऐसे थे, जो सिर्फ एक बार प्यार में पड़े थे, 30 प्रतिशत लोगों ने दो बार, 17 प्रतिशत ने तीन बार और 11 प्रतिशत लोगों ने चार या उससे ज्यादा बार प्यार महसूस किया. 

स्टडी की लीड राइटर डॉ. अमांडा गेसलमैन के अनुसार, लोग अक्सर प्यार की बात करते हैं, लेकिन पहली बार यह पता चला है कि जिंदगी में ऐसा कितनी बार होता है. उनके मुताबिक, ज्यादातर लोगों के लिए पैशनेट प्यार कुछ ही बार होने वाला एक्सपीरियंस है.

उम्र और जेंडर के हिसाब से कितना फर्क?

स्टडी में यह भी सामने आया है कि अलग-अलग उम्र और जेंडर के लोगों में ज्यादा फर्क नहीं था, पुरुषों और महिलाओं के अनुभव लगभग एक जैसे ही थे. हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ लोगों ने थोड़ी ज्यादा बार प्यार का अनुभव बताया, इसका मतलब यह है कि प्यार किसी भी उम्र में हो सकता है. प्यार के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती है.

प्यार का हर रूप है जरूरी

इन रिजल्ट्स के जरिए डॉक्टरों और काउंसलर्स को काफी फायदा मिलता है, क्योंकि फिर वो लोगों की लव लाइफ को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं. इससे यह समझ आता है कि गहरा और जुनूनी प्यार बार-बार नहीं होता, और रिश्तों में सिर्फ पैशनेट लव ही नहीं बल्कि दोस्ती, भरोसा और समझदारी जैसे दूसरे प्यार के रूप भी उतने ही जरूरी होते हैं. 

Advertisement

किंसे इंस्टीट्यूट और डेटिंग कंपनी मैच के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 60 प्रतिशत सिंगल लोग खुद को बहुत रोमांटिक मानते हैं. कई लोग ‘पहली नजर का प्यार’ और किस्मत से मिलने वाले लव पर भी भरोसा करते हैं. जबकि यह समझना बहुत जरूरी है कि जिंदगी के अलग-अलग दौर में प्यार अलग तरीके से सामने आता है.

जब हमें यह पता होता है कि शिद्दत वाला प्यार जिंदगी में कुछ ही बार होता है, तो हम अपने रिश्तों को ज्यादा बैलेंस तरीके से देख पाते हैं और यह बात इसलिए भी जरूरी है क्योंकि 51 प्रतिशत लोगों का कहना है कि आज उन्हें पहले की पीढ़ियों की तुलना में प्यार पाने का ज्यादा प्रेशर फील होता है. जबकि 73 प्रतिशत लोगों का मानना है कि फिल्में, टीवी और सोशल मीडिया रिलेशनशिप के बारे में ऐसी उम्मीदें पैदा कर देते हैं, जिनका असल जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं होता है.

ऐसे में अगर आपको अब तक सच्चा प्यार नहीं मिला है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. प्यार का अनुभव हर किसी की जिंदगी में अलग-अलग समय पर और अलग तरीके से आता है. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement