भारत में शारीरिक संबंधों पर खुलकर बात करने तक से लोग कतराते हैं. तो जरा सोचिए, खुले में सेक्स करने को लेकर उनकी सोच कैसी होगी. एक जमाने तक अपने बेडरूम सीक्रेट्स लीक या शेयर होने का डर हर किसी के दिमाग में होता था. लेकिन अब जमाना धीरे-धीरे बदल रहा है. इंडिया टुडे सेक्स सर्वे 2019 में इस बदलाव से जुड़े कुछ आंकड़े भी सामने आए.