scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल

इस दुल्हन ने पहना दीपिका पादुकोण जैसा ब्राइडल लहंगा, वायरल हुआ लुक

इस दुल्हन ने पहना दीपिका पादुकोण जैसा ब्राइडल लहंगा, वायरल हुआ लुक
  • 1/11
शादी के मौके पर खूबसूरत और अलग दिखने की चाह हर लड़की की होती है. हर दुल्हन चाहती है कि उसकी शादी में लहंगे से लेकर मेकअप तक हर चीज सबसे अनोखी हो, ताकि देखने वालों की नजरें सिर्फ दुल्हन पर ही थमी रह जाएं. अपने इसी ख्वाब को सच करने के लिए रवीना नाम की लड़की ने अपनी शादी में कुछ ऐसा किया कि जिसे लोग देखते रह गए.  
इस दुल्हन ने पहना दीपिका पादुकोण जैसा ब्राइडल लहंगा, वायरल हुआ लुक
  • 2/11
हाल ही में रवीना ने अपनी शादी के खास मौके पर दीपिका पादुकोण की तरह सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ लाल ब्राइडल लहंगा पहना. रवीना ने दीपिका की ब्राइडल लुक को हु-ब-हु कॉपी किया है. खास बात ये है कि इस दुल्हन के दुपट्टे की बॉर्डर लाइन पर भी दीपिका के दुपट्टे की तरह ही "सदा सौभाग्याकरी भव: लिखा हुआ है. साथ ही तस्वीर में रवीना के लहंगे की वेस्टबैंड पर भी सदा सौभाग्याकरी भव: लिखा हुआ देखा जा सकता है.

इस दुल्हन ने पहना दीपिका पादुकोण जैसा ब्राइडल लहंगा, वायरल हुआ लुक
  • 3/11
दीपिका के लाल लहंगे को फैंस ने काफी पंसद किया था और तब से महिलाओं के बीच दीपिका का लाल लहंगे का क्रेज बढ़ गया है. इससे पहले अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में जब पिंक लहंगा पहना था तो उसके बाद से महिलाओं ने अपनी शादी में लाल लहंगा पहनना बंद कर दिया था. लेकिन दीपिका पादुकोण के लाल लहंगा पहनने के बाद लाल लहंगा एक बार फिर युवा महिलाओं की पहली पसंद बन गया है.
Advertisement
इस दुल्हन ने पहना दीपिका पादुकोण जैसा ब्राइडल लहंगा, वायरल हुआ लुक
  • 4/11
दीपिका के लहंगे में सबसे ज्यादा सुर्खियां उनकी चुनरी  ने बटौरी थीं. दीपिका ने सिंधी रस्म के दौरान हुए आनंद कारज में लाल चुनरी पहनी थी. उनकी चुनरी में संस्कृत में मंत्र लिखे हुए थे. साथ ही बॉर्डर के पास ''सदा सौभाग्यवती भव:'' लिखा था. वहीं, रवीना की चुनरी की बॉर्डर लाइन पर भी दीपिका के दुपट्टे की तरह ही "सदा सौभाग्याकरी भव: लिखा हुआ है.
इस दुल्हन ने पहना दीपिका पादुकोण जैसा ब्राइडल लहंगा, वायरल हुआ लुक
  • 5/11
सिंधी रिवाज से हुई शादी के दौरान दीपिका ने लाल रंग का पारंपरिक लहंगे के साथ हैवी ज्वेलरी और माथे पर मांग टीका पहना था. वहीं, रवीना ने भी अपने इस ब्राइडल लुक के साथ हैवी ज्वेलरी और मांग टीका कैरी किया है. 
इस दुल्हन ने पहना दीपिका पादुकोण जैसा ब्राइडल लहंगा, वायरल हुआ लुक
  • 6/11
हालांकि, रवीना की ज्वेलरी दीपिका की ज्वेलरी से काफी अलग है. दीपिका ने लाल लहंगे के साथ डायमंड की हैवी ज्वेलरी पहनी थी. जबकि, रवीना ग्रीन स्टोन वाली ज्वेलरी में दिखाई दे रही हैं.
इस दुल्हन ने पहना दीपिका पादुकोण जैसा ब्राइडल लहंगा, वायरल हुआ लुक
  • 7/11
चूड़ियों के साथ रवीना ने भी दीपिका पादुकोण की तरह ही हाथों में कलीरें पहने हुए हैं. लेकिन रवीना के कलीरें दीपिका के कलीरों से थोड़े छोटे हैं.
इस दुल्हन ने पहना दीपिका पादुकोण जैसा ब्राइडल लहंगा, वायरल हुआ लुक
  • 8/11
दीपिका ने लाल लहंगे के साथ दो चुनरी पहनी थीं. वहीं रवीना ने सिर्फ एक ही चुनरी पहनी हुई है.
इस दुल्हन ने पहना दीपिका पादुकोण जैसा ब्राइडल लहंगा, वायरल हुआ लुक
  • 9/11
मेकअप आर्टिस्ट मीरा ने रवीना का ब्राइडल मेकअप किया है. मीरा ने रवीना को खास आई लुक के साथ ब्राइट रेड लिपस्टिक लगाकर बेहद आकर्षण लुक दिया है.


Advertisement
इस दुल्हन ने पहना दीपिका पादुकोण जैसा ब्राइडल लहंगा, वायरल हुआ लुक
  • 10/11
बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो की खूबसूरत वादियों के बीच शादी रचाई थी. दीपिका और रणवीर की शादी बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादियों में शुमार है. दीपिका और रणवीर की शादी के वेन्यू से लेकर उनके कॉस्टयूम ने भी खूब सुर्खियां बटौरी थीं.
इस दुल्हन ने पहना दीपिका पादुकोण जैसा ब्राइडल लहंगा, वायरल हुआ लुक
  • 11/11
दीपवीर की शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से हुई थी. सिंधी वेडिंग में दीपिका ने मशहूर डिजाइनर सब्यासाची द्वारा डिजाइन किया हुआ खूबसूरत लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसकी कीमत करीब 8.95 लाख रुपये थी.

(Photo: Instagram)
Advertisement
Advertisement