scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल

सावधान! आपकी ये आदतें बच्चे के लिए बन सकती हैं जानलेवा

सावधान! आपकी ये आदतें बच्चे के लिए बन सकती हैं जानलेवा
  • 1/10
मां बनने का एहसास जितना खूबसूरत होता है उतना ही मुश्किल मां की जिम्मेदारी निभाना है. अगर आप पहली बार मां बनने जा रही हैं तो ये आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
सावधान! आपकी ये आदतें बच्चे के लिए बन सकती हैं जानलेवा
  • 2/10
बच्चे का किस तरह ख्याल रखना चाहिए, किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इन सभी बातों की जानकारी मां बनने वाली महिला को जरूर होनी चाहिए.

सावधान! आपकी ये आदतें बच्चे के लिए बन सकती हैं जानलेवा
  • 3/10
कई बार बच्चों की परवरिश करते समय लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे बच्चे की जान को भी खतरा हो सकता है. तो आइए जानते हैं आपको बच्चे की परवरिश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
Advertisement
सावधान! आपकी ये आदतें बच्चे के लिए बन सकती हैं जानलेवा
  • 4/10
बच्चे को देर तक रोने न दें-

अगर बच्चा लंबे समय तक रोता है तो ये बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है. रोने से बच्चे का स्ट्रेस लेवल बढ़ता है. इससे बच्चे के विकास पर बुरा असर पड़ता है. चाइल्ड एक्सपर्ट के मुताबिक, बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना जरूरी होता है. इससे बच्चे का विश्वास आपके ऊपर गहरा होता है, जिससे भविष्य में उनमें आत्मविश्वास की कमी नहीं रहती है.

सावधान! आपकी ये आदतें बच्चे के लिए बन सकती हैं जानलेवा
  • 5/10
बच्चे का मुंह जमीन की ओर कर के लेटना- 

अपने बच्चे को कभी भी नीचे की ओर मुंह कर के लेटने नहीं दें क्योंकि ये आपके बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. आपका बच्चा किस तरह सोता है इस बात का पूरा ध्यान रखें. बच्चे को हमेशा मुहं ऊपर की ओर कर के ही लिटाएं.

सावधान! आपकी ये आदतें बच्चे के लिए बन सकती हैं जानलेवा
  • 6/10
बच्चे को अकेला ना छोड़ें-

कई लोगों को लगता है कि बच्चा छोटा है और वह अपनी जगह से हिल नहीं सकता है. ये सोचकर लोग बच्चे को अकेला छोड़कर अपने-अपने कामों में बिजी हो जाते हैं. अगर आप भी ऐसा सोचकर अपने बच्चे को अकेला छोड़ देते हैं तो सावधान हो जाएं. बता दें, कई बच्चे छोटे होने के बावजूद करवटें बदलने लगते हैं, जिससे उनके गिरने का खतरा बना रहता है. इसलिए बच्चे को कभी अकेला ना छोड़ें.

सावधान! आपकी ये आदतें बच्चे के लिए बन सकती हैं जानलेवा
  • 7/10
बच्चे को जोर से झटकें नहीं-

अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग बच्चों के साथ खेलते समय या उन्हें चुप कराते समय बच्चे को जोर-जोर से झटकने लगते हैं. आपकी ये आदत भी बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. दरअसल, बच्चे के शरीर के अंग बेहद नाजुक होते हैं. उन्हें तेजी से हिलाने से उनके शरीर के किसी अंग को नुकसान पहुंच सकता है और उनका दिमाग भी डैमेज हो सकता है.
सावधान! आपकी ये आदतें बच्चे के लिए बन सकती हैं जानलेवा
  • 8/10
दूध पिलाने के बाद बच्चे को डकार जरूर दिलवाएं-

बच्चे को कुछ भी खिलाने या दूध पिलाने के बाद डकार जरूर दिलवाएं. इससे बच्चे के शरीर से गैस निकल जाती है. अगर खाने या दूध पीने के बाद बच्चा डकार नहीं लेता है तो बच्चे के पेट में दर्द हो सकता है, जिससे बच्चे को सोने में भी तकलीफ हो सकती है.

सावधान! आपकी ये आदतें बच्चे के लिए बन सकती हैं जानलेवा
  • 9/10
बच्चे को अलग-अलग तरह की खाने की चीजें न दें-

अधिकतर लोग नवजात शिशु को मां के दूध के अलावा भी कई दूसरी चीजें खिलाने की कोशिश करते हैं. बता दें, बच्चे का डाइजेस्टिव सिस्टम बेहद नाजुक होता है. अलग-अलग चीजों के सेवन से बच्चे को एलर्जी होने का खतरा रहता है.

Advertisement
सावधान! आपकी ये आदतें बच्चे के लिए बन सकती हैं जानलेवा
  • 10/10
 बच्चे को मुश्किल सजा न दें-

आजकल अधिकतर बच्चे काफी शरारती होते हैं. पैरेंट्स बच्चों की शरारतों से तंग आकर उन्हें कड़ी सजा दे देते हैं. इससे बच्चे पर बुरा असर पड़ता है. अगर बच्चा जरूरत से ज्यादा शरारत करता है तो उन्हें सजा देने के बजाए उनकी आंखों में देखकर शांति से समझाएं.

Advertisement
Advertisement