scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल

इन 8 टिप्स की मदद से घर में ही बनाएं डिजाइनर दीये

इन 8 टिप्स की मदद से घर में ही बनाएं डिजाइनर दीये
  • 1/11
दिवाली का त्योहार हो और दीपों की बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता. दिवाली के त्योहार पर लोग अपने घरों में तरह-तरह की सजावट करते हैं. लेकिन इनमें सबसे ज्यादा महत्व दीप का होता है.
इन 8 टिप्स की मदद से घर में ही बनाएं डिजाइनर दीये
  • 2/11
दिवाली के दिन खास तौर पर दीयों की रोशनी से घर को रोशन किया जाता है. ऐसी मानयता है कि जिस प्रकार राम ने रावण का वध करके बुराई के ऊपर जीत हासिल की थी, उसी प्रकार दीयों की रोशनी बुराई पर अच्छाई की प्रतीक है.
इन 8 टिप्स की मदद से घर में ही बनाएं डिजाइनर दीये
  • 3/11
दीये की रोशनी जिंदगी में फैले अंधकार को दूर करने की भी प्रतीक है. लेकिन अब आपको दीयों पर ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि आज हम आपको बता रहें कि घर में मौजूद चीजों की मदद से आप किस तरह दीयों को सजा कर घर की सजावट में चार चांद लगा सकते हैं.
Advertisement
इन 8 टिप्स की मदद से घर में ही बनाएं डिजाइनर दीये
  • 4/11
बाजार से साधारण मिट्टी के दीये खरीद कर उन्हें पानी में भिगो दें. ऐसा करने से मिट्टी तेल और रंग नहीं सोखेगी.
इन 8 टिप्स की मदद से घर में ही बनाएं डिजाइनर दीये
  • 5/11
दीयों को पानी से निकालकर सूखने दें. इसके बाद दीयों पर पहले सफेद रंग कर के सूखा लें. इससे दीयों पर होने वाला रंग ज्यादा अच्छे से उभरकर कर आएगा.
इन 8 टिप्स की मदद से घर में ही बनाएं डिजाइनर दीये
  • 6/11
अपने मनपसंद रंग से दीयों को रंग कर के सूखने रख दें.
इन 8 टिप्स की मदद से घर में ही बनाएं डिजाइनर दीये
  • 7/11
रंगने के बाद दीयों को मोती, स्टोन और रिबन की मदद से सजाएं.
इन 8 टिप्स की मदद से घर में ही बनाएं डिजाइनर दीये
  • 8/11
दीयों पर रंग-बिरंगी स्पार्कल लगाकर भी सजा सकते हैं.
इन 8 टिप्स की मदद से घर में ही बनाएं डिजाइनर दीये
  • 9/11
घर में मौजूद रिबन को दीयों के चारो तरफ लगाएं. आप चाहें तो रिबन के छोटे-छोटे आकार में डिजाइन बना कर भी दीयों पर लगा सकते हैं.
Advertisement
इन 8 टिप्स की मदद से घर में ही बनाएं डिजाइनर दीये
  • 10/11
प्लासटिक की फूल-पत्तियों से सजा कर दीयों को एक अलग लुक भी दिया जा सकता है.
इन 8 टिप्स की मदद से घर में ही बनाएं डिजाइनर दीये
  • 11/11
दीयों को रंग करने के बाद उस पर कांच के छोटे शीशे लगा कर भी सजा सकते हैं.
Advertisement
Advertisement